मनाली (रेणुका गोस्वामी, संवाददाता),
इशानी डोगरा ने एक और उपलब्धि अपने नाम करते हुए फिर से कुल्लू (मनाली ) के साथ साथ हिमाचल का नाम रोशन किया है । इस बार इशानी का चयन पोलैंड में अपनी डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त करने के लिए हुआ है । जगतसुख गांव की रहने वाली इशानी डोगरा पोलिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के इंस्टीट्यूट ऑफ प्लांट जेनेटिक्स में “जीन स्ट्रक्चर एंड फंक्शन ” विषय पर पीएचडी करेंगी । इशानी डोगरा को पोलिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की तरफ से स्कॉलरशिप भी प्रदान किया जाएगा। डा० हेब माइकल सियाज़ीविज उसके डॉक्ट्रल उपाधि के पर्यवेक्षक व डा० वोजसिक बिलस्की सह – पर्यवेक्षक होंगे । लगभग साढ़े तीन साल के भीतर इशानी डोगरा, पोलिश एकेडमी ऑफ साइंसेज से अपनी पीएचडी पूरी कर भारत लौटेंगी। जानकारी देते हुए पिता राज कुमार डोगरा ने बताया कि उनकी बेटी ने राजस्थान के स्वामी केशवानंद एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी बीकानेर से 2019- 20 में एग्रीकल्चर बायोटेक विषय में स्नातकोत्तर उपाधि ली थी और पूरी यूनिवर्सिटी में टॉप करने पर चांसलर्स गोल्ड मेडल ,जबकि अपने विषय में भी अब्बल रहने पर दो बार गोल्ड मेडल्स हासिल किए थे । इशानी डोगरा के पिता राजकुमार डोगरा ,अपनी पंचायत के प्रधान रहने के साथ साथ पर्यटन व्यवसाय से जुड़े हैं और माता लता डोगरा एक कुशल गृहिणी हैं । अभिभावक अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर काफी उत्साहित हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…
संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…