भरमौर (महिंद्र पटियाल, संवाददाता),
जन -जातीय क्षेत्र भरमौर की सर्फिली सडको पर हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे | जो भी गाडी गिरती क्रेश बैरियर के अभाव से सीधे नदी में जा गिरती, जिससे काफी युवाओं को अपनी जान से हाथ धोना पड रहा है | शनिवार सुबह भी एक बोलेरो कैंपर खडामुख -होली सडक मार्ग पर होली की तरफ जा रही था जिसमें दो व्यक्ति सवार थे जो की डली नामक स्थान पर चालक द्वारा संतुलन खो जाने पर सीधे रावी नदी में जा गिरी | यह घटना सुबह सात बजे की है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी होली की टीम घटनास्थल पर पंहुची व स्थानीय लोगों की मदद से वाहन को ढूंढने की तलाश की गई, लेकिन अत्यधिक पानी होने के कारण वाहन का कोई सुराग नहीं लगा | बाद में डैम का पानी रोके जाने के बाद वाहन पानी के खाली होने पर दिखने लगा, जिसमें मृतक चैन लाल पुत्र जय राम गांव हिबरा डाकघर दुनाली उप तहसील धरवाला उम्र 35 वर्ष का शव वाहन के कुछ ही दूरी पर मिल गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति की तलाश जारी है | भरमौर थाना प्रभारी हरनाम सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया की भरमौर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है |
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…
संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…