खेल जगत

कोयम्बटूर टैलेंट हंट में मनाली के हेम राज पहले स्थान पर

मनाली (रेणुका गोस्वामी, संवाददाता),
मनाली के हेम राज ने रविवार आईएनआरसी प्रमोटर्स ब्लूबैंड स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित कोयम्बटूर टैलेंट हंट में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने क्वालीफाइंग राउंड और फाइनल में बेहतर प्रदर्शन कर यह ट्राफी अपने नाम की। देश भर से सत्रह ड्राइवरों ने क्वालीफाइंग राउंड में तीन श्रेणियों में टैलेंट हंट में भाग लिया। 17 प्रतिभागियों में से सात को दो-लैप फाइनल (2 किमी ट्रैक) के लिए चुना गया। हेम राज ने (2:15:71 सेकंड) में यह दूरी तय की। हेम राज ने सितंबर में हैदराबाद में होने वाले आईएनआरसी के राउंड चार में जगह पक्की कर ली है।
इस प्रतियोगिता में वी. वेणुनाथ (कोच्चि) और प्रवीण द्वारकानाथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। हेम राज मनाली के साथ लगते गांव चचोगा का रहने वाला है। हेम राज के पिता प्यारू राम ने बताया कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित मनाली क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने हेम राज सहित उनके परिवार को इस सफलता पर बधाई दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

क्रिकेट खेल बना जानलेवा : मंडी के निहरी में विवाद के बाद 14 वर्षीय किशोर की मौत

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), मंडी जिला के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल…

8 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…

9 hours ago

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

18 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

1 day ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

1 day ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago