मुख्य समाचार

क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पिओ में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

किन्नौर (देवकला नेगी, संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी के आदेशानुसार आज पूर्व में रहे परिवहन मंत्री स्वर्गीय जी एस बाली के जन्मदिन के उपलक्ष पर किन्नौर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पिओ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बता दे कि जिले में रक्त बैंक न होने के चलते ही जरूरत के हिसाब से रकदान किया गया, हालांकि अगर क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ में किसी मरीज को रक्त की आवश्यता पड़ती है, तो युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता रक्तदान के लिए आयेंगे । ऐसे में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आगामी दिनों के लिए अपना नाम व संपर्क सूत्र दर्ज कर रखा है । किन्नौर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एडवोकेट चंद्र प्रभाकर, उपाध्यक्ष किरण पांगटू, प्रवक्ता अजय ठाकुर ,मीडिया कॉर्डिनेटर रवि पंगटा, महासचिव अभिषेक, सचिव अमन, कमलिका नेगी एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

24 hours ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

2 days ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

2 days ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

3 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

1 week ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

1 week ago