मुख्य समाचार

प्राकृतिक आपदा में होटलियर एसोसिएशन ने होटल संचालकों को वितरित की दो लाख राशि

मनाली (रेणुका गोस्वामी, संवाददाता),

प्राकृतिक आपदा से पीड़ित होटल एसोसिएशन मनाली दुखी की घड़ी में बाढ़ से प्रभावित होटलियर के साथ खड़ी है। होटल मालिकों की मदद को एसोसिएशन आगे आई है। एसोसिएशन ने बाढ़ से प्रभावित एसोसिएशन के नौ सदस्यों रिवर साइड कोटेज, कपिल होम सटे, पुष्कर रिजन्सी, होटल जन्नत, ग्रीन तारा गेस्ट हाउस, कोटेज रिवर इन, सियाल हाइट व 17 मील स्टोन को लगभग दो लाख की राशि वितरित की। एसोसिएशन ने बैठक आयोजित कर विपदा की इस घड़ी में आ रही समस्याओं बारे चर्चा की। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने सरकार से कारोबारियों को राहत देने का आग्रह किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि विपदा की घड़ी में एसोसिएशन अपने सदस्यों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की ओर से प्रभावित सदस्यों को राहत राशि दी है। हालांकि सदस्यों के नुकसान के आगे यह राशि कुछ भी नहीं है लेकिन एसोसिएशन आने वाले समय में प्रभावित सदस्यों की यथासम्भव मदद करेगी और सरकार के समक्ष भी समस्याओं को रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार से कर में राहत देने की भी मांग की जाएगी और पलचान से ओट तक ब्यास के तटीयकरण की मांग रखी जाएगी। मुकेश ने कहा कि बाढ़ के समय होटल एसोसिएशन के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर पर्यटकों की मदद की। मनाली व आसपास के क्षेत्रों में ठहरे 20 हजार से अधिक पर्यटकों को उनके घर भेजने में मदद की।

कुछ एक होटल मालिकों ने पर्यटकों से किराया भी नहीं लिया साथ ही हालात सामान्य होने तक उनके रहने व खाने की भी निशुल्क व्यवस्था की। इस तरह की मिसाल पेश करने वाले होटल मालिकों की एसोसिएशन ने प्रशंसा की। इससे पहले बैठक में कार्यकारिणी के सदस्यों ने बाढ़ से हुए नुकसान बारे चर्चा की और विपदा की घड़ी में प्रभावित लोगों की मदद करने की बात रखी। इस अवसर पर एसोसिएशन के महामंत्री निहाल ठाकुर, कोषाध्यक्ष गौरव, प्रेस सचिव मनु शर्मा, मुख्य सलाहकार वेद राम ठाकुर, मुख्य संरक्षक गजेंद्र ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष अनूप ठाकुर व गौतम नाथ ठाकुर ने भी अपने विचार रखे।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…

51 minutes ago

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

9 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

23 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

24 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago