कुल्लू(आशा डोगरा, सब एडिटर),
मनाली में गत दिन हुई प्राकृतिक आपदा से बस्तोरी पंचायत की जनता अभी पूरी तरह से सड़क सुविधा सुविधा से वंचित है। ग्रामीणों को जिला मुख्यालय तक अपने फलों व सब्जियों को पहुंचाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यह बात भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने क्षेत्र के भेखली, बस्तोरी नथान, सरली खलाडा, धारापानी और लम्बीझौड़ गांव में हुये नुकसान का जायजा लेने के उपरांत मीडिया से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में सरकार और प्रशासन द्वारा अभी तक कोई भी गतिविधि शुरू नहीं की गई है। लोरन सरली खलाडा, नथान बस्तोरी सड़क पूरी तरह से ठप पड़ी है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि गत दिन पहले इस पंचायत के प्रतिनिधि और ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थानीय विधायक विधायक से उनके निवास में भी मिले थे, बावजूद समाधान के रूप में उन्हें केवल आश्वासन ही मिला। उन्होंने कहा कि 15 दिन बीत जाने के बावजूद भी स्थानीय विधायक इस पंचायत में हुए नुकसान का जायजा लेने भी नहीं पहुंच पाए हैं।फौरी राहत के लिये भी ग्रामीण को कुल्लू मुख्यालय तक बुलाया गया और केवल चुनिंदा लोगों को ही यह राशि प्रदान की गई। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द बंद पड़ी सड़कों को बहाल करने का कार्य शुरू करें ताकि ग्रामीण अपने फल और सब्जियों को जिला मुख्यालय तक पहुंचा सके।
इस अवसर पर कुल्लू जिला अध्यक्ष अरविंद चंदेल, पूर्व जिला परिषद सदस्य मंजरी नेगी, पंचायत प्रधान नारायण दत्त, भाजपा मानली मंडल युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी रवि ठाकुर, स्थानीय निवासी अशोक कुमार, दीप चंद पूरे दौरे के दौरान साथ रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट। । सोलन अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की टांग की हड्डी…
ब्यूरो रिपोर्ट। जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए SIU नाहन की पुलिस…
ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), नाहन, 22 अक्टूबर 2026: जिला सिरमौर में बेसहारा…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चमडेरा गांव के समीप हुए दर्दनाक हादसे…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लंबागांव क्षेत्र के बालकरूपी गांव में…
निशेष शर्मा सिरमौर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए…