मुख्य समाचार

किन्नौर जिला के उपायुक्त कार्यालाय सभागार में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

किन्नौर (सुरजीत नेगी, संवाददाता),

जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांग पिओ में आज उपायुक्त कार्यालाय सभागार में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता उपमण्डलाधिकारी कल्पा डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता ने की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि आज देश उन महान सपूतों की पुनीत स्मृति एव शौर्य को नमन करता है जिन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान अपने प्राणों को न्यौछावर कर अपने अदम्य साहस का परिचय दिया जिसे आज के दिन विजय दिवस के रूप में मना कर उन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। उपमण्डलाधिकारी ने जिला किन्नौर के शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी ने भूतपूर्व सैनिकों व शहीद सुरेंद्र पाल के पिता, राज बहादुर की पत्नी, परवेश कुमार की माता तथा शेर सिंह की पत्नी को भी सम्मानित किया।उपमण्डलाधिकारी कल्पा डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता ने इस अवसर पर शहीदों के परिजनों, भूतपूर्व सैनिकों व उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों को शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर सहायक आयुक्त संजीव कुमार भोट, तहसीलदार कल्पा कंचन सहित अन्य उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

24 hours ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

2 days ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

2 days ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

3 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

1 week ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

1 week ago