मुख्य समाचार

संगड़ाह : चौरास में उचित मूल्य की दुकान के संचालक के खिलाफ होगी कार्रवाई

नाहन (हेमंत चौहान, संवाददाता),

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक सिरमौर विजय सिंह ने बताया कि संगड़ाह विकास खंड के तहत चौरास स्थित उचित मूल्य की दुकान में बरती जा रही अनियमितता की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा से मिलकर इस दुकान के संचालक के खिलाफ शिकायत दी थी। उन्होंने कहा कि इस दुकान में बरती जा रही अनियमितता की जानकारी उन्हें पिछले दिनों मिली थी और लोगों की शिकायत पर पिछले दिनों संगड़ाह स्थित विभाग के निरीक्षक को जांच के लिए भेजा गया था।

उन्होंने बताया कि चौरास गांव के उचित मूल्य की दुकान के अन्तर्गत कुल 425 राशन कार्ड धारक है जिसमें करीब 221 राशन कार्ड धारकों ने अपना राशन ले लिया है जबकि करीब 20-25 राशनकार्ड धारक निजी कारणों से यहां से राशन नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन राशनकार्ड धारकों को पास के उचित मूल्य की दुकान से राशन लेने के लिए अधिकृत किया जा रहा है।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ने कहा कि विभाग के निरीक्षक द्वारा लोगों की शिकायत मिलने पर पिछले दिनों उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया गया था और निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितता पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों को विश्वास दिलवाया है कि उचित मूल्य चौरास के संचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और जो लोग फौरी तौर पर यहां से राशन न लेना चाहें, वह पास के उचित मूल्य की दुकान से अपना राशन ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी की सुविधा भी प्रदान की है जिसमें ग्राहक कहीं पर भी अपनी सुविधा के अनुसार राशन ले सकता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

4 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

18 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

19 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

23 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago