शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),
दिनांक 20.02.2026 को बालूगंज थाना में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया। यह मामला शिकायतकर्ता श्री परेश शर्मा निवासी नेरी, तहसील व जिला शिमला के बयान पर दर्ज हुआ। उन्होंने बताया कि दिनांक 20.02.2026 को गांव मानला में एक वाहन संदिग्ध अवस्था में देखा गया, जिसमें दो महिलाएं भी बैठी थीं। जो इन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुँची और वाहन की तलाशी लेने पर सफेद बोरी में कॉपर केबल (तार) बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मनीशा पत्नी भोला साहनी, निवासी गांव अराटुरूवारा, डाकघर सिमरी, जिला दरभंगा (बिहार), उम्र 28 वर्ष, अस्थायी निवास झुग्गी-झोंपड़ी फागली। संगीता पत्नी अमर साहनी, निवासी गांव अराटुरूवारा, डाकघर सिमरी, जिला दरभंगा (बिहार), उम्र 20 वर्ष, अस्थायी निवास झुग्गी-झोंपड़ी फागली।मनोज कुमार पुत्र तुल बहादुर, निवासी गांव अर्यो, लोअर फागली शिमला, उम्र 21 वर्ष। तीनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया तथा चोरी की गई कॉपर तार को कब्जे में लिया गया। मामले की जांच थाना बालूगंज द्वारा की जा रही है। इलाका में अन्य वारदातों में इनकी संलिप्तता का पता लगाया जा रहा हैजिला पुलिस शिमला आम जनता से अपील करती है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…