मुख्य समाचार

किन्नौर : पंचायत चौरा में चील जंगल में किया पौधारोपण

किन्नौर (देवकला नेगी, संवाददाता),

जिला किन्नौर के ग्राम पंचायत चौरा में पंचायत जनप्रतिनिधियों व 17वी वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के 80 जवानों व वन विभाग के अधिकारियों ने चील जंगल में पौधारोपण किया है | बता दे कि इस जंगल में भारी मात्रा में पौधारोपण किया गया जो ग्राम पंचायत चौरा के लिए एक उपलब्धि है । पंचायत जन प्रतिनिधियों, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों व वन विभाग के अधिकारियों ने दो दिनों में 2000 देवदार के पौधे लगाए है जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस दौरान ग्राम पंचायत चौरा के उप प्रधान जय सिंह नेगी ने बताया कि केवल 2 दिनों में 2000 देवदार के पौधे लगाए गए जिसके लिए सभी बधाई के पात्र है उन्होंने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह की सामाजिक गतिविधियों को करने के लिए ग्राम पंचायत चौरा हमेशा तत्पर रहेगी। इस दौरान ग्राम पंचायत चौरा के उप प्रधान जय सिंह नेगी, वन विभाग से बीओ गोवर्धन दास, वन रक्षक प्रवण कुमार व भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल से धर्म सिंह व नेत्र सिंह मौजूद रहे ।

Himachal Darpan

Recent Posts

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

23 hours ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

2 days ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

2 days ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

3 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

1 week ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

1 week ago