मुख्य समाचार

किन्नौर : किन्नौर जिला के चांसू गांव के पिया व तेशांनड़ नाले में फटा बादल, हुआ बारी नुकसान

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),

जनजातीय जिला किन्नौर के चांसू गांव के पिया व तेशांनड़ नाले में बादल फटा है जिसके चलते काफी नुकसान देखने को मिला है वहीं लोगों के सेब बगीचों को नुकसान हुआ और साथ ही साथ फसल को भी नुकसान हुआ है । पिया में बादल फटने से गांव के उप प्रधान धर्म प्रकाश, जय प्रकाश, बंसी लाल, वीर भगत, मान सिंह, नीमा छेरिंग के बगीचों में मटर तथा राजमा के फसल को क्षति पहुंची है । तो वहीं गांव के दूसरे क्षेत्र तेशांनड़ नाले में भी बादल के फटने से जल शक्ति विभाग द्वारा बिछाए गए पाइप लाइन पूरी तरह से क्षत्रिग्रस्त हो गए है जिसके चलते अब लोगो को पीने के पानी के लिए भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है और साथ ही साथ इस क्षेत्र में विजय प्रकाश, रंजीत सिंह, भूमपाल सिंह, गुरदीप सिंह, के बगीचों को काफी नुकसान हुआ है। लेकिन ऐसे में यहां किसी के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। ऐसे में यहां के स्थानीय लोगो ने प्रशासन तथा सरकार से मांग रखी है कि उनके बगीचों में हुए नुकसान का जायजा लेकर उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाए और साथ ही साथ जल शक्ति विभाग से भी निवेदन किया है कि पानी के पाइप को जल्द से जल्द ठीक करें ताकि उन्हें पानी की समस्या ना हो ।

Himachal Darpan

Recent Posts

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

23 hours ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

2 days ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

2 days ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

3 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

1 week ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

1 week ago