मुख्य समाचार

शिमला : ठियोग विस क्षेत्र में प्रारंभिक तौर पर लगभग 15 करोड़ रुपए का नुकसान : शिक्षा मंत्री

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज ठियोग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भारी बारिश के चलते हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में पिछले कल तक प्रारंभिक आंकड़ों के आधार पर लगभग 15 करोड़ रुपए के नुकसान हुआ है और नुकसान का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस आपदा की घड़ी में आम जनमानस के साथ खड़ी है। इस आपदा के समय में लोगों को सुरक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।उन्होंने लोगों से इस दौरान राहत कार्यों में सहयोग की भी अपील की है। उन्होंने कहा कि सेब सीजन भी कुछ ही समय में शुरू होने जा रहा है तथा प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि भारी बारिश के चलते बंद हुई सड़कों को दुरुस्त किया जाए ताकि लोगों को सेब सीजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि इस बारिश में सबसे अधिक पंचायत की सड़के क्षतिग्रस्त हुई हैं। सड़कों को सुरक्षित रखने के लिए आने वाले समय में जल निकासी की उचित व्यवस्था प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि ठियोग विस क्षेत्र में लगभग 49 संपर्क मार्ग बंद हुए थे जिसमें से आज लगभग 35 सड़कों को बहाल किया जायेगा।उन्होंने कहा कि इस भारी बारिश के दौरान उत्पन्न हुई स्थिति के संदर्भ में केंद्र से भी बातचीत हुई है। उन्होंने केंद्र से प्रदेश को पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इस समय अति आवश्यक स्थिति में ही बाहर निकलने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस भारी बारिश के दौरान बाहर निकलना खतरों से भरा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का इस समय मुख्य उद्देश्य लोगों के लिए मूलभूत सुविधाएं बहाल करना है। *निर्माणाधीन ठियोग बाईपास का किया निरीक्षण* शिक्षा मंत्री ने रोहित ठाकुर ने ठियोग बाईपास के निर्माणाधीन हिस्से का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ठियोग बाईपास सड़क को 15 अगस्त 2023 से पहले बहाल किया जाएगा ताकि लोगों को आवागमन की उचित व्यवस्था उपलब्ध हो सके। इसके अतिरिक्त शिक्षा मंत्री ने रईघाट क्यारटू सड़क, वैली ब्रिज के समीप एवं स्नाई के पास धसें हिस्से का भी जायजा लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, उपमंडल दंडाधिकारी ठियोग सुरेंद्र मोहन, उपमंडलाधिकारी जुब्बल राजीव संख्यान, अध्यक्ष नगर परिषद ठियोग, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

23 hours ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

2 days ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

2 days ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

3 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

1 week ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

1 week ago