कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),
मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने आज कुल्लू में आखाड़ा बाजार , बैली ब्रिज, हनुमान मंदिर व भुंतर में भारी बारिश व ब्यास नदी में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया तथा बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। सीपीएस ने भारी बारिश व बाढ़ प्रभावितो की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा बिभिन्न स्थानों स्थापित राहत व पुनर्वास शिविरों का भी दौरा किया तथा लोगों को आश्वस्त किया कि इस आपदा की इस दुखद घड़ी में प्रदेश सरकार उन के साथ है। उन्होंने सभी प्रभावितों को हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने गत रात्रि वार्ड नम्बर 2 के आखाड़ा बाजार में एक भवन लगी आग से हुए नुकसान का जायजा लिया तथा पीड़ित परिवार को हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया। इस दौरान नगर परिषद कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत व पार्षद उनके साथ मौजूद रहें।
ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…
ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…
सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…
ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…