मुख्य समाचार

राजगढ़ : जगत सिंह नेगी 7 जुलाई को राजगढ़ में करेंगे बैठक की अध्यक्षता – एसडीएम राजगढ़

राजगढ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 7 जुलाई, 2023 को दोपहर 3 बजे राजगढ़ में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतितिधियों के साथ भांग की खेती के संबंध में आयोजित होने वाली बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी एसडीएम राजगढ़ संजीव कुमार धीमान ने राजगढ़ में राजस्व मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली भांग की खेती की बैठक की तैयारियों को लेकर उपमण्डलाधिकारी कार्यालय राजगढ़ के सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।  उन्होंने बताया कि समिति के अध्यक्ष राजस्व मंत्री व अन्य सदस्य इस बैठक में शामिल होंगे और यह समिति भांग की खेती को शुरू करने को लेकर व इस संबंध में नीति बनाने के लिए पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनितियों के साथ विचार विमर्श करेगी। बैठक में जिला परिषद सदस्यों सहित पच्छाद विधान सभा क्षेत्र के राजगढ़ व सराहां दोनों विकास खण्डों के 67 ग्राम पंचायतों के जनप्रतिधि, ब्लॉक समिति तथा पंचायत सदस्य भाग लेंगे। उन्होंने राजस्व मंत्री की अध्यक्षता में 7 जुलाई, 2023 को जिला सिरमौर के राजगढ़ में भांग की खेती के विषय में आयोजित होने वाली बैठक में पंचायती राज संस्थाओं के सभी प्रतिनिधियों को आमन्त्रित करने के लिए खण्ड विकास अधिकारियों निर्देश दिए। एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को बैठक की सभी तैयारियां समयबद्व पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में उप-पुलिस अधीक्षक अरूण मोदी, तहसीलदार राजगढ़ उमेश शर्मा, उपमंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ मंजू शर्मा, बी० डी० ओ० अरविन्द गुलेयिा, कनिष्ट अभियंता नगर पंचायत मोहन लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।  

Himachal Darpan

Recent Posts

चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…

10 hours ago

युवती आत्महत्या मामला : युवक पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप, गिरफ्तार

मंडी ( नितेश सेनी , संवाददाता ) सुंदरनगर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले रोपा…

10 hours ago

सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार उदघोषित अपराधी गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे…

10 hours ago

शोक में संवेदना का साथ: सुंदर ठाकुर के घर पहुंचे जयराम ठाकुर, पहले भी निभा चुके हैं अपनापन”

कुल्लू (आशा डोगरा , सब एडिटर ), सुंदर ठाकुर के पिता के निधन पर हिमाचल…

10 hours ago

संगड़ाह नगर पंचायत की मतदाता सूची का प्रारूप जारी, 16 अप्रैल तक दावे-आपत्तियां आमंत्रित

ददाहू ( हेमंत चौहान, संवाददाता ), नगर पंचायत संगड़ाह के वार्ड संख्या 01 से 07…

12 hours ago

केलांग में हिमाचल दिवस की तैयारियां जोरों पर, डीसी किरण भड़ाना ने विभागों को सौंपे दायित्व

लाहौलस्पीती ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), जिला स्तरीय हिमाचल दिवस (15 अप्रैल) को भव्य…

13 hours ago