मुख्य समाचार

सिरमौर : 5 व 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का आधार बायोमैट्रिक अपडेट करवाना अति आवश्यक

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

5 व 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का आधार बायोमैट्रिक अपडेट करवाना तथा 0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड बनवाना भी अति आवश्यक है, जिन बच्चों ने 7 व 17 वर्ष पूर्ण होने पर अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं करवाया है उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो सकता है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय आधार निगरानी कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि 5 व 15 वर्ष के पश्चात बच्चों के चेहरे की फोटो ,मोबाइल नंबर, हाथों के फिंगरप्रिंट व पता इत्यादि आधार में अपडेट करना आवश्यक हैै। उपायुक्त ने कहा कि जिन व्यक्तियों ने पिछले 8 से 10 वर्षों में अपना आधार अपडेट नहीं करवाया है। वह भी अपना आधार कार्ड अपडेट करना सुनिश्चित करें ताकि उन्हें भविष्य में आधार संबंधी परेशानी ना हो। उन्होंने बताया कि जिला में 3 आधार केंद्र, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा तथा 19 कॉमन सर्विस सेंटर, लोकमित्र केंद्रों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं जो लोगों को पंचायत स्तर पर सेवाएं प्रदान कर रहे हैंउपायुक्त ने शिक्षा विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि विभाग समय-समय पर छात्रों के आधार अपडेशन हेतु शिविर लगाने की मांग करें ताकि छात्रों सहित अन्य लोगों का भी आधार अपडेट किया जा सके। उन्होंने बताया कि दिव्यंाग व बीमार जो चलने फिरने में असमर्थ है ऐसे लोगों के लिए उनके घर पर ही आधार दलों द्वारा आधार कार्ड बनने व अपडेट करने की सुविधा प्रदान की जाती है। उन्होंने ई-जिला प्रबन्धक को निर्देश दिए कि पंचायत स्तर तक आधार बनाने के लिए शिविरों का आयोजन करें तथा लोगों को आधार में मोबाइल नंबर, ई-मेल जोड़ने के लिए भी जागरूक करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि समय-समय पर आधार केंद्रों का औचक निरीक्षण करें तथा लोगों को आधार संबंधित आने वाली परेशानियों का समाधान करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन मीणा, ई- डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शिखा शर्मा उपनिदेशक उच्च शिक्षा, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा बैठक में उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

1 day ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

1 day ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago