मुख्य समाचार

मंडी : उत्तराखंड के भीम आर्मी अध्यक्ष के खिलाफ की कार्यवाही की मांग

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),  

राजपूत महासभा हिमाचल प्रदेश ने उत्तराखंड में भीम आर्मी के अध्यक्ष महक सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर राजपूत समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक तथा अमर्यादित टिप्पणी का कड़ा संज्ञान लिया है। महासभा ने सर्वसम्मति से हर माध्यम और संगठनात्मक तौर पर इसका विरोध करने का निर्णय लिया है। मंडी जिला के सुंदरनगर में महासभा की बैठक प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर सिंह गुलेरिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कहा गया कि महक सिंह द्वारा इस प्रकार की भड़काऊ बयानबाजी जानबूझकर समाज में दंगा फसाद कराने के उद्देश्य से की गई है। जिससे समस्त राजपूत समाज विशेषकर युवा व महिला वर्ग बेहद आक्रोशित और आहत हुआ है। जानकारी देते हुए महासचिव केएस जम्वाल ने बताया कि भीम आर्मी के अध्यक्ष के खिलाफ एसडीएम सुंदरनगर के माध्यम से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राजपूत महासभा हिमाचल प्रदेश व सभी संबंधित राजपूत व प्रदेश स्तरीय क्षत्रिय सभाओं के साथ मिलकर इसके विरोध में प्रदेश व्यापी जागरूकता अभियान छेड़ेगी और इस प्रकार के असामाजिक और अराजकता फैलाने वाले लोगों से निपटने व इस प्रकार की अभद्र टिप्पणियां करने पर अंकुश लगाने के लिए अपने समाज के लोगों  विशेषकर युवाओं को संगठित करेगी। उन्होंने कहा कि इसको लेकर प्रदेश भर के पुलिस थानों में भी मामले दर्ज करवाए जा रहे हैं। बैठक में जिला मंडी के संयोजक डीके चंदेल, युवा प्रभारी रणविजय सिंह, भीम सिंह सेन, घनश्याम ठाकुर, गोली ठाकुर, अखिलेश सिपहिया, नरोत्तम चंद व महेंद्र पाल सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

7 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

21 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

22 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago