मुख्य समाचार

मंडी : टमाटर के दाम छू रहे आसमान, 80 से 100 रुपए प्रतिकिलो बीक रहा टमाटर

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

घर की रसोई से टमाटर धीरे धीरे दूर होता जा रहा है जहां कुछ दिन पहले टमाटर 30 से 40 रुपए किलो बिक रहा था और आज टमाटर के दाम 80 से 100 रुपये प्रतिकिलो पहुंच गए है। इन दिनों हिमाचल प्रदेश में टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। टमाटर की बढ़ती कीमतों के चलते अब लोग टमाटर खरीदने से ही परहेज कर रहे हैं। बदलते मौसम के मिजाज के चलते भारी बारिश से टमाटर की फसल को भारी नुकसान हुआ है। बारिश और बाढ़ के चलते टमाटर की 80% फसल तबाह हो गई है और जिसके चलते जो 20% टमाटर की पैदावार है जो इन दिनों सब्जी मंडी में आग लगा रहा है। अगर बात मंडी जिला की करे तो कुछ सब्जी विक्रेताओं ने टमाटर की खरीदारी ना होने के चलते टमाटर रखना ही बंद कर दिए हैं। बल्ह के किसान व सब्जी विक्रेता जयसिंह सैनी ने कहा कि टमाटर की बढ़ती कीमतों का कारण मौसम में हुआ बदलाव है, उन्होंने कहा कि जिस तरह से टमाटर की फसल बर्बाद हुई हैं तो यह लाजमी हैं कि टमाटर के दामों में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि वह खुद टमाटर की पैदावार करते हैं पर इस बार मौसम की बेरुखी के चलते उनकी अधिकतर टमाटर की फसल तबाह हो गई हैं। व्यापारी अंकित शर्मा व भूप सिंह ने बताया कि टमाटर की क्रेट में आधे से ज्यादा टमाटर खराब निकल रहे है। उन्होंने कहा कि आज 5 टमाटर की क्रेट ख़रीदी थी, उसमें 2 क्रेटे उनको फेंकना पड़ी और अधिकतर टमाटर खराब निकले जिससे उनको भी काफी नुकसान हो रहा हैं और जितने दाम से वह खरीद रहे हैं उतने ही दाम में बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1800 से लेकर 2 हज़ार रुपये में उन्हें टमाटर की एक क्रेट मिल रही हैं। टमाटर के दामों में एकाएक उछाल आने से लोगों की पहुंच से टमाटर दूर होता जा रहा हैं। प्रचुन एवं फल सब्जी विक्रेता प्रधान देशराज ने बताया कि बारिश से टमाटर की पैदावर नष्ट हो चुकी हैं जिससे टमाटर के दामों में उछाल आ रहा हैं, उन्होंने कहा कि सोलन टमाटर की पैदावार के लिए जाना जाता हैं, वहीं पर ही 2700 रुपए क्रेट मिल रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई हैं कि जैसे ही अन्य राज्यों से टमाटर आना शुरू हो जायेंगे तो टमाटर के दामों में गिरावट दर्ज हो सकती हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

4 minutes ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

23 hours ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

1 day ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

2 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

6 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

6 days ago