मुख्य समाचार

मंडी : 13 दिनों बाद जंगल से मिला 80 वर्षीय वृद्ध महिला का क्षत-विक्षत शव

सुंदरनगर (नितेश सैनी/संवाददाता),  

मंडी जिला के पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला का शव जंगल से क्षत-विक्षत हालत में बरामद होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चनोल के गांव चनोल से पिछले 13 दिनों से लापता 80 वर्षीय वृद्ध महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में जंगल से बरामद हुआ है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले मेडिकल कॉलेज नेरचौक में पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है। वृद्ध महिला की मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है। चनोल गांव की 80 वर्षीय वृद्ध महिला फूला देवी पत्नी स्वर्गीय गुलाबा राम गांव चनोल डाकघर तलेली तहसील सुंदरनगर ज़िला मंडी गक्त 20 जून से घर से लापता थी। घरवालों ने वृद्ध महिला की हर जगह तलाश की लेकिन पता न चलने पर उनके बेटे शंकर दास पुत्र गुलाबा राम निवासी चनोल ने पुलिस में माता के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। 3 जुलाई शाम के समय चनोल गांव के साथ लगते जंगल के नाले में दुर्गंध के साथ कुत्तों के भौंकने की आवाज सुन जब एक ग्रामीण मौके पर पहुंचा तो पाया कि एक अज्ञात शव नाले में सड़ी-गली अवस्था में पड़ा है। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले जांच शुरू की।

Himachal Darpan

Recent Posts

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

26 minutes ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

23 hours ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

1 day ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

2 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

6 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

6 days ago