अपराध /दुर्घटना

मंडी : 3 चरस तस्करों को 12 वर्ष का कठोर कारावास, 50-50 हजार रुपये का जुर्माना

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),  

मंडी जिला के अतिरिक्त सत्र न्यायालय एवं विशेष न्यायालय सुंदरनगर ने 2.369 किलोग्राम चरस बरामदगी मामले में तीन दोषीयों को 12-12 साल का कठोर कारावास और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं न्यायालय ने जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषियों को 6 माह का अतिरिक्त कठोर कारावास की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार अतिरिक्त सत्र न्यायालय एवं विशेष न्यायालय सुंदरनगर पंकज शर्मा के न्यायालय में विचाराधीन मामले में दोषी कुलदीप कौशिक पुत्र भगवान निवासी बसंत बिहार लाढीत रोड रोहतक हरियाणा, लतिल उर्फ शिव नाथ पुत्र देवानन्द गांव गॅसवाला तहसील सदर गोहाना जिला सोनीपत हरियाणा और प्रेम सिहं पुत्र हुकमी राम गांव फगवाणा तहसील सैंज जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत 12-12 साल का कठोर कारावास और 50 हजार रूपये की सजा सुनाई है। उप जिला न्यायवादी सुंदरनगर विनय वर्मा ने कहा कि वर्ष 2019 में पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम नेशनल हाईवे-21 चंडीगढ़-मनाली पर स्थित पुंघ में मौजूद थी। इसी दौरान सुंदरनगर की तरफ से पंजाब रोडवेज की बस नंबर पीबी-65-एडी-1201 की चेकिंग के दौरान दोषी कुलदीप कौशिक के पिट्ठू बैग से 2.369 किलोग्राम चरस बरामद की गई। इस पर पुलिस थाना सुंदरनगर ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा मामले में तफतीश के दौरान पाया गया कि दोषी कुलदीप कौशिक और ललित ऊर्फ शिव नाथ को प्रेम सिंह ने यह चरस भुंतर के रोपा से खरीदी थी। इस बात की पुष्टि पुलिस द्वारा दोषियों की कॉल डिटेल तथा लोकेशन खगांलने के बाद हुई थी। उन्होंने कहा कि अभियोजन पक्ष द्वारा न्यायालय में 25 गवाहों के ब्यान दर्ज करने के बाद दोनों पक्षों को सुनने के बाद स्पेशल जज सुंदरनगर के न्यायालय ने आरोपी कुलदीप कौशिक, ललित उर्फ शिव नाथ तथा प्रेम सिंह को 12 साल का कठोर कारावास तथा 50 हजार के जुर्माने की सजा सुनाई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

14 hours ago

धारली के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…

1 day ago

मनाली के अलेऊ गांव में दो संदिग्ध मौतों से सनसनी, घर के आंगन में पेड़ के नीचे मिला महिला का शव, कमरे में मृत मिला व्यक्ति

ब्यूरो रिपोर्ट मनाली (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली क्षेत्र के अलेऊ गांव…

2 days ago

डूंगाघाट में भीषण सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी महिंद्रा यूटिलिटी, 12 लोग थे सवार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के डूंगाघाट में एक भीषण सड़क हादसा…

3 days ago

फेसबुक अकाउंट बंद करने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को मुआवजे की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति भूपेश शर्मा की खंडपीठ के समक्ष दो…

3 days ago