मुख्य समाचार

पालमपुर : किसानों-बागवानों के लिए मददगार साबित होगी ड्रोन तकनीक : प्रो चंद्र कुमार

धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),

हिमाचल जैसी कठिन भूगौलिक परिस्थितियों में किसानों तथा बागवानों की आमदनी बढ़ाने के लिहाज से ड्रोन तकनीक काफी मददगार साबित होगी। कृषि क्षेत्र में ड्रोन तकनीक की मदद से मौसम का सही पूर्वानुमान, सिंचाई की बेहतर सुविधा, कीटनाशकों का प्रभावी छिड़काव, फसल के स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग की जा सकती है। यह उद्गार कृषि एवं पशु पालन विभाग मंत्री प्रोफेसर चौधरी चंद्र कुमार ने आज कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के सभागार में दो दिवसीय ड्रोन उत्सव के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। इससे पहले मुख्यातिथि प्रोफेसर चंद्र कुमार ने ड्रोन प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया। उन्होंने कहा कि यह तकनीक का युग है और वर्तमान समय में तकनीक तथा सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में बहुत परिवर्तन आए हैं इसको ध्यान में रखते हुए कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को अनुसंधान कार्यों पर जोर देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अनुसंधान एवं शोध को प्रयोगशाला से खेत तक पहुंचाने के लिए भी सार्थक कदम उठाने चाहिए ताकि किसान लाभान्वित हो सकें। चंद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने राज्य में ड्रोन तकनीक को अपनाने पर जोर दिया है और पालमपुर में ड्रोन उत्सव इस दिशा में कारगर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि शाहपुर आईटीआई में ड्रोन प्रशिक्षण आरंभ किया गया है और आने वाले समय में प्रदेश के 11 अन्य आईटीआई में ड्रोन मैकेनिक इत्यादि कोर्स आरंभ करने का प्रावधान किया गया है उन्होंने कहा कि  पुलिस ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल कर प्रदेश में कानून व्यवस्था सुचारू बनाए हैं। इससे पहले मुख्य संसदीय सचिव शिक्षा एवं शहरी विकास आशीष बुटेल ने कहा कहा कि प्रदेश में ड्रोन तकनीक के इस्तेमाल का लाभकारी होगा। उन्होंने कहा कि इस तकनीक की शुरुआत पालमपुर नगर निगम की मैपिंग एवं अन्य विकास कार्य में की जाए। उन्होंने किसान और बागवानों को कीटनाशक छिड़काव एवं बीज इत्यादि लगाने के लिए क्लस्टर बनाकर ड्रोन उपलब्ध करवाने का सुझाव दिया। इससे पहले मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार गोकुल बुटेल ने  सभी विभागों को ड्रोन तकनीक का अधिक से अधिक प्रयोग करने का सुझाव दिया ताकि विभागों का कामकाज सुगमता से समय पर हो सकें। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी  विभाग  हिमाचल प्रदेश में सराहनीय कार्य कर रहा है और आने वाले समय मे हिमाचल देश मे ड्रोन तकनीक प्रयोग करने वाला पहला राज्य बनेगा। सचिव डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस डॉक्टर अभिषेक जैन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया हिमाचल ड्रोन कॉन्क्लेव की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर भारत सरकार में संयुक्त सचिव नंदिता गुप्ता, निदेशक उद्यान संदीप कदम, कुलपति चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय डॉ एच के चौधरी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अभिषेक त्रिवेदी, सहायक सचिव फिक्की सुमित गुप्ता, निदेशक आईआईटी रोपड़ डॉ राजीव अहूजा, निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी मुकेश रिप्सवाल, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र, ड्रोन कंपनीज के प्रबंधक सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

धारली के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…

4 hours ago

मनाली के अलेऊ गांव में दो संदिग्ध मौतों से सनसनी, घर के आंगन में पेड़ के नीचे मिला महिला का शव, कमरे में मृत मिला व्यक्ति

ब्यूरो रिपोर्ट मनाली (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली क्षेत्र के अलेऊ गांव…

15 hours ago

डूंगाघाट में भीषण सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी महिंद्रा यूटिलिटी, 12 लोग थे सवार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के डूंगाघाट में एक भीषण सड़क हादसा…

2 days ago

फेसबुक अकाउंट बंद करने पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को मुआवजे की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति भूपेश शर्मा की खंडपीठ के समक्ष दो…

2 days ago

तीन बहनों का इकलौता भाई था 11 वर्षीय अनिकेत, असमय मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के जिला सिरमौर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। शिलाई…

2 days ago

जाखू मंदिर में दर्शन करने पहुंचे IGMC कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत, 47 साल की उम्र में थमी सांसें

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे आईजीएमसी शिमला…

4 days ago