मुख्य समाचार

धर्मशाला : ओबीसी बेल्ट को सुधीर शर्मा का गिफ्ट, पास्सू-पंतेहड़ का पुल तैयार

धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),  

पिछली भाजपा सरकार में हाशिए पर रहे धर्मशाला हलके के निचले इलाकों में विकास के रफ्तार पकड़ ली है। धर्मशाला हलके में अपनी दूसरी पारी में विधायक सुधीर शर्मा ने ओबीसी बहुल बेल्ट पास्सू को पंतेहड़ व शीला से जोडऩे वाले पुल को दोबारा बहाल करवा दिया है। यह पुल 12 जुलाई 2022 के दिन भयंकर बाढ़ में बह गया था। इससे पास्सू-पंतेहड़, शीला समेत दर्जनों गांवों के किसानों व अन्य लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही थी। धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा ने बताया कि इस पुल के टूटे हिस्से को 15 लाख रुपए के बजट से बहाल किया गया है। सुधीर शर्मा ने बताया कि 20 जून से प्री मानसून आने के आसार हैं। साथ ही धर्मशाला क्षेत्र में वेस्ट्रन डिस्टर्बेंस का भी असर रहता है। ऐसे में इस पुल को बहाल करना बेहद जरूरी था। इससे इलाके के हजारों किसानों व आमजन को फायदा होगा। सुधीर शर्मा ने यह भी बताया कि निचले पास्सू में भी पुल का काम शुरू हो गया है। यह पुल भी दो साल पहले बरसात में बह गया था। इस पुल को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। इसके अलावा दाड़ी-पास्सू-चैतड़ू सडक़ के काम को भी तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ढगवार को मसरेहड़ से जोडऩे वाली संपर्क सडक़ का काम भी तेज हो गया है। इसे तय समय पर पूरा करने को कहा गया है। सुधीर शर्मा ने बताया कि  ओबीसी भवन और सब्जी मंडी पर भी सरकार का पूरा फोकस है। इन सभी प्रोजेक्टों को स्पीडअप किया जा रहा है। सुधीर शर्मा ने बताया कि धर्मशाला-सकोह-चैतड़ू सडक़ पर बंद पड़ी नालियों-पुलियों को ठीक करने के जिला प्रशासन व एनएच को तुरंत प्रयास करने चाहिएं जिसके दिशानिर्देश उन्होंने विभागों को दे दिए हैं । सुधीर शर्मा ने बताया कि मांझी खड्ड किनारों पर काफी काम करना बाकी है। पास्सू, ढगवार, मनेड और खासकर चैतड़ू जैसे इलाकों में छोटे डंगे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने पीडब्ल्यूडी, कृषि व अन्य विभागों के अलावा जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वे धर्मशाला हलके की पंचायतों से मिले प्रस्तावों पर तेजी से काम करें। इसमें डंगों और कूहलों के काम प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाने चाहिएं।

Himachal Darpan

Recent Posts

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

22 hours ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

23 hours ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

2 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

6 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

6 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

7 days ago