केलांग (रंजीत लाहौली/संवाददाता),
जनजातीय जिला लाहौल घाटी के चंद्रभागा नदी के बामतट पर बसा सुंदर सा जसरथ गाँव के किसानों के फसलों पर भालू का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है | जसरथ गाँव के किसान सतपाल, दिनेश, स्वरूप ठाकुर, पन्ना लाल और ओमप्रकाश का कहना है कि अब लाहौल घाटी में किसानों के खेतों की फसल मटर अब कुछ दिनों के बाद तैयार हो रहा है और भालू फसलों को नुकसान कर रहे हैं अब तो दिन दहाड़े खेतों में घूम रहा है | गाँव के लोगों में अब दहशत का माहौल फैला हुआ है | जसरथ गाँव के किसान ने वन विभाग से विनती की है कि जल्द से जल्द कुछ समाधान निकाले | अब जसरथ गाँव के लोग खेतों में काम करने से भी डर रहे हैं | भालू खेतों में अब दिन दहाड़े घूम रहा है और फसलों को नुकसान कर रहे हैं | जसरथ गाँव में खेतों में घुस कर भालू के जोड़े बच्चों के साथ हर दिन हर मटर को खा रहे हैं | बताया जा रहा है कि पिछले सालों के मुकाबले इस बार इनकी संख्या में बढोतरी हुई है | जसरथ, नालडा, रापे, राशेल और जोबरंंग गाँव में भालू की आंतक बढ रहा है | लोगों का कहना है कि वन विभाग के कर्मचारी आए थे लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए |
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…
ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…