मुख्य समाचार

मंडी : 24 साल की सेवा के बाद खाली हाथ घर लौटा लाल चंद

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

24 वर्षों तक स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम यानी नेशनल हेल्थ मिशन के माध्यम से सेवाएं देने के बाद लाल चंद खाला हाथ घर लौट गया। एनएचएम के कर्मचारियों ने आपसी सहयोग से 51 हजार की राशि एकत्रित करके लाल चंद को सौंपी और दुःखी मन से उनकी सेवानिवृति में भाग लिया। लाल चंद की सेवानिवृति पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए एनएचएम अनुबंध कर्मचारी संघ के लीगल एडवाईजर राकेश कुमार ने बताया कि एनएचएम कर्मियों के लिए राज्य सरकार द्वारा अभी तक कोई भी स्थायी नीति नहीं बनाई गई है। जिस कारण आज कर्मचारियों को खाली हाथ घर जाना पड़ रहा है। अभी दो महीने पहले एक अन्य चालक को भी इसी तरह से खाली हाथ घर जाना पड़ा। कई बार सरकार को इस विषय में अवगत करवाने के बाद भी सरकार कोई स्थायी नीति न बनाकर इस वर्ग के कर्मचारियों का शोषण कर रही है। इन्होंने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि अगर सरकार ने 15 अगस्त तक कोई स्थायी नीति नहीं बनाई तो फिर पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा। एनएचएम कर्मचारी संघ ने सीएमओ मंडी, स्वास्थ्य मंत्री और राज्य सरकार को ज्ञापन भेजकर लाल चंद को फिर से नियुक्ति देने की मांग उठाई है ताकि ये अपने परिवार का सही ढंग से भरण पोषण कर सकें। बता दें कि जिला के कर्मचारियों ने अपनी तरफ से 51 हजार की राशि एकत्रित करके तो दी है लेकिन आज के महंगाई के इस दौर में यह राशि कितने दिनों तक लाल चंद का सहारा बनेगी, यह सर्वविदित है। एसोसिएशन का कहना है कि यह सरकार के लिए शर्म की बात होनी चाहिए कि एक कर्मचारी सरकार के लिए 24 वर्षों का समय दे देता है और बदले में सरकार उसे कुछ भी नहीं दे पा रही है। यह इस वर्ग के कर्मचारियों के साथ सरासर अन्याय है और अब इस अन्याय को और सहन नहीं किया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

19 hours ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

21 hours ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

2 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

6 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

6 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

7 days ago