मुख्य समाचार

मंडी : मंडी जिले की नगर परिषद नेरचौक में लगाए गए टैक्स को किया जाए माफ 

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

नगर परिषद नैरचोक के ग्रामीणों ने बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा नगर परिषद नेरचौक में लगाए गए टैक्स के विरोध में जिला उपायुक्त अरिंदम चौधरी के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को आज एक ज्ञापन प्रेषित किया। इस दौरान बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा बल्ह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर परिषद नेरचौक  की जनता पर अनेक प्रकार के कर लगाए गए हैं। जिसका नगर परिषद नेरचौक की समस्त जनता विरोध कर रही है। उन्होंने कांग्रेस सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया हैं, अगर एक सप्ताह के भीतर लोगों पर थोपा गया कर वापिस नहीं लिए गया तो फिर वह उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर परिषद का जो क्षेत्र है वह लगभग अधिकतम ग्रामीण क्षेत्र है तथा जनता को नगर परिषद की ओर से मूलभूत सुविधायें सम्पूर्ण रूप से नही मिल रही है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में  स्ट्रीट लाईटें, नालियां, पाथ, सिवरेज आदि मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है परंतु बल्ह से कांग्रेस के पूर्व में मंत्री रहे प्रकाश चौधरी जनता की आवाज को उठाने के बजाय दबाने का प्रयास कर रहे हैं और बल्ह की जनता की मांग पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह नगर परिषद नेरचौक के लोगों के साथ हमेशा खड़े है जब तक लोगों को समस्या से निजात नहीं मिल जाती है।

Himachal Darpan

Recent Posts

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

19 hours ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

21 hours ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

2 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

6 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

6 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

7 days ago