मुख्य समाचार

मंडी : कॉस्ट डेटा की दरों का रिवाईज करे बिजली बोर्ड प्रबंधन

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

विद्युत विभाग के ठेकेदारों ने राज्य सरकार से कॉस्ट डेटा की दरों रिवाईज करने की मांग उठाई है। आज मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश पॉवर कांट्रेक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष अरूण ठाकुर ने कहा कि बिजली बोर्ड प्रबंधन ने कॉस्ट डेटा की दरों में 40 से 45 फीसदी की कटौती कर दी है जबकि महंगाई को ध्यान में रखते हुए इसमें हर वर्ष 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाती थी। लेकिन बोर्ड प्रबंधन बढ़ोतरी के बजाय कटौती कर रहा है। इसके साथ ही इन्होंने बिल देने पर जीएसटी की पेमेंट का तुरंत भुगतान करने की मांग भी रखी है। इनका कहना है कि बिल कटते ही जीएसटी का भुगतान करना पड़ता है जबकि प्रबंधन की तरफ से 5-6 महीने बाद भुगतान किया जाता है। बहुत से ठेकेदारों को बकाया पेमेंट लेने को हो गई है और लंबे समय से इसका भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। इसलिए लंबित पेमेंट का भी जल्द भुगतान किया जाए। पीडब्ल्यूडी और जल शक्ति विभागों में पांच तक के टेंडर ऑफ लाईन प्रक्रिया के माध्यम से किए जाते हैं जबकि बिजली बोर्ड में ऐसा नहीं है। इसलिए इन विभागों की तर्ज पर बिजली बोर्ड में भी पांच लाख तक के टेंडर की प्रक्रिया को ऑफलाईन किया जाए। अरूण ठाकुर ने बताया कि जल्द ही हिमाचल प्रदेश पॉवर कांट्रेक्टर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलेगा और अपनी इन मांगों को लिखित में उन्हें सौंपकर इनके समाधान की गुहार लगाएगा। सीएम सुक्खू हर वर्ग की तरफ ध्यान दे रहे हैं जबकि बिजली बोर्ड के ठेकेदार भी सरकार के कार्यों को ही करने में लगे हुए हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

19 hours ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

21 hours ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

2 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

6 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

6 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

7 days ago