मुख्य समाचार

किन्नौर : जिला के हर गांव में सभी आवश्यक व मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाना प्रमुख प्राथमिकता – जगत सिंह नेगी

भावानगर (सुरजीत नेगी/संवाददाता),

राजस्व, बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह ने गत सांय ग्राम पंचायत जंगी में जनसमस्याएं सुनी और जनसभा को संबंधित करते हुए कहा की जंगी में लिप्पा व आसरंग के साथ पानी के विवाद खत्म होने से जंगी में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या से निदान मिलेगा। उन्होंने जंगी में लोगों को पानी उपलब्ध करवाने के लिए लिप्पा और आसरंग के लोगों का भी आभार व्यक्त किया। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि किन्नौर जिला के हर गांव में सभी आवश्यक व मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाना प्रमुख  प्राथमिकता है जिसके लिए वह निरंतर प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि जिला में बागवानी, शिक्षा, सड़क, बिजली व पानी इत्यादि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के विकास के लिए अनेक अहम कदम उठाए गए हैं। जिला के अधिकतर कण्डों को मुख्य सम्पर्क सड़कों से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। जिला के सभी गांवों में बिजली की सुविधा है तथा अब कण्डों तक बिजली की व्यवस्था पहुंचाने का कार्य भी किया जा रहा है। इसके अलावा जिला के जिन स्थानों में पानी की समस्या है उनका निवारण प्राथमिकता के आधार पर करने के लिए जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रिया नेगी ने मुख्यातिथि तथा अन्य अतिथिगणों के जंगी पचायत आगमन पर स्वागत संबोधन दिया। कांग्रेस ग्राम कमेटी द्वारा मंत्री महोदय को पारम्परिक ढंग से सम्मानित किया गया तथा सदस्य जंगी कांग्रेस कमेटी रोशन लाल ने धन्यावाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस दौरान महिला मण्डल जंगी द्वारा रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जिन्हें राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने 15 हजार रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की।

Himachal Darpan

Recent Posts

स्वच्छता ही सेवा–2026’ अभियान: सनारसा स्कूल में बच्चों ने दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेग,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन द्वारा चलाए जा रहे…

20 hours ago

जेबीटी भर्ती परीक्षा की तारीखें घोषित, 13 से 16 जून तक होगा एग्जाम

( ब्यूरो रिपोर्ट ),  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने जेबीटी पोस्ट कोड-26015 की…

22 hours ago

पंचायत समिति और जिला परिषद मतगणना को लेकर दूसरा रिहर्सल सम्पन्न, महिलाओं के जिम्मे रहेगा पूरा “पिंक मतगणना केंद्र”

केलांग ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), लाहौल-स्पीति जिला मुख्यालय केलांग स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के…

22 hours ago

फिल्म इंडस्ट्री में पसरा मातम, इस दिग्गज हस्ती का 49 वर्ष की उम्र में निधन

(ब्यूरो रिपोर्ट ), तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद और शोकिंग खबर सामने आई…

1 day ago

लाल डांग में दर्दनाक हादसा: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, चार की मौत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर लाल डांग के पास एक…

1 day ago

लखदाता पीर के नजदीक हादसे में 8 साल के आर्यन की स्कॉर्पियो की टक्कर से मौत

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन शहर के ऐतिहासिक पक्का टैंक के किनारे…

1 day ago