मुख्य समाचार

सिरमौर : नाहन कांशीवाला स्थित अम्बेडकर भवन का हो सही रख रखाव. – आशीष कुमार

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

दलित शोषण मुक्ति मंच खंड नाहन का दूसरा सम्म्मेलन आज नाहन में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में  लगभग 2 दर्जन लोगों ने और अन्य तीन संगठनों के लोगों ने भाग लिया। सम्मेलन में दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला संयोजक आशीष कुमार ने विशेष रूप से भाग लिया। सम्मेलन में अलग अलग संगठनों से आये लोगों ने दलित मुद्दों पर अपनी राय रखी। सम्मेलन का उद्घाटन दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला संयोजक आशीष कुमार ने किया। आशीष कुमार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज पूरे आये दिन दलित वर्ग पर अत्याचार बढ़ रहे है। आशीष कुमार ने कहा कि दलित शोषण मुक्ति मंच  कोई जातिगत मंच नहीं हैं बल्कि इस मंच का उदेश्य जातियों के आधार पर बंटे सभी लोगों को एक मंच पर लाने का है ताकि लोगों को जातिवादी चेतना से बाहर निकाला जा सके और वँचित वर्ग को एक मंच पर लाकर शोषण करने वाली विचारधारे से एक साथ मिल कर मुकाबला किया जा सके। सम्मेलन में जिला कमेटी सदस्य सतपाल मान ने भी सम्मेलन को सम्बोधित किया। सम्मेलन को दलित शोषण मुक्ति मंच के सलाहकर समिति के जिला के संयोजक दीपक चौहान ने अनुसूचित जाति वर्ग को मिलने वाली योजनाओ पर बात रखते हुए कहा कि आज सरकारी योजनाओं का लाभ भी दलित वर्ग को नहीं मिल पा रहा है। सरकारी क्षेत्र के अंदर नौकरियाँ खत्म हो गई है जिससे आरक्षण अब मात्र नाम मात्र का रह गया है। समेलन में आये सभी ने भी चिंता व्यक्त की, सरकार नौकरियों ठेके पर दे रही है जिससे अनुसूचित जाति वर्ग के हितों का हनन हो रहा है। आज भी इतने सालों बाद 85 वे संविधान संशोधन को लागु नहीं किया जा रहा है। सम्मेलन में छात्र वर्ग को मिलने वाली स्कालरशिप भी समय पर नहीं मिलती जिसका प्रभाव अनुसूचित जाति वर्ग पर पड़ रहा है। सम्मेलन मे कांशीवाला में बने अम्बेडकर भवन के हालत पर भी चर्चा की गई। जिला संयोजक आशीष कुमार ने कहा कि आज नाहन ने अम्बेडकर भवन के नाम पर भवन तो बना दिया है परन्तु उसके चारों तरफ न कोई बॉउंड्री वाल है और न ही वंहा अन्य सुविधाएं है, इसलिए सम्मेलन ये भी माँग करता है कि भवन का अच्छे से रख रखाव हो और समाजिक कार्यों और बैठको  के लिय कम कीमत पर ये भवन उपलब्ध  करवाया जाये ताकि  बैठको के लिए समाजिक  संगठनों को अतरिक्त खर्च ना वहन करना पड़े। सम्मलेन ने चर्चा के बाद 19 सदस्यों की कमेटी का गठन किया, जिसमें जगदीश पुंडीर को नाहन  खंड का संयोजक और अनिता को सह संयोजक चुना गया इसके इलावा राम सिंह, आकाश, अमित, सतपाल,यशपाला, बलबीर सिंह, दीन दयाल, सरोज भारती, प्रवीण सोढा, मुकेश, बिदुराज, सुखदेव, राहुल, विनोद आदि को कमेटी मे चुना गया।

 
Himachal Darpan

Recent Posts

चलती बाइक पर मौत का रहस्य! 55 वर्षीय खजान सिंह को लगी गोली, 8 घंटे बाद चचेरे भाई के हेलमेट से मिला सनसनीखेज सुराग

संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…

1 day ago

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

2 days ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

3 days ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

3 days ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

3 days ago