मुख्य समाचार

मनाली : मनुरंग शाला में उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने मचाया धमाल

मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),

पर्यटन नगरी मनाली में पिछले कल विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली। उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने मनाली के रामबाग में शानदार प्रस्तुतियां देकर धमाल मचाया। कार्यक्रम में विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विधायक ने बाहरी राज्य से आए सभी कलाकारों के कार्यक्रमों को सराहा। उन्होंने कहा कि संस्कृति का संरक्षण व सवर्धन जरूरी है। उन्होंने कहा कि उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक दल जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और चंडीगढ़ में लुप्त हो रहे कला रूपों का संरक्षण करने और उनको मजबूती करने का सराहनीय काम कर रहा है। इस दौरान गुजरात, मणिपुर, पटियाला, जम्मू कश्मीर, पंजाब और हिमाचल के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। पर्यटन सीजन में पर्यटकों को आकर्षित करने एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह कार्यक्रम कारगर साबित हुआ। वशिष्ठ मठियाना कलामंच के प्रभारी बालक राम ठाकुर ने बताया कि बागा बार्डर से जम्मू कश्मीर, कारगिल, लेह लद्दाख, केलांग  होते हुए यह दल आज मनाली पहुंचा। रामबाग में इस दल के कार्यक्रम आयोजित हुए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यटकों व स्थानीय लोगों को विभिन्न राज्यों की संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिला। इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की कोर्डिनेटर विद्या नेगी, प्रदेश सचिव देवेंद्र नेगी, नगर परिषद पार्षद नवीन तनवर, पार्षद सुनीता, बीडीसी उपाध्यक्ष अनूप जोशी, प्रधान प्रीणी, पूर्व प्रधान मोनिका ठाकुर, मनोनीत पार्षद बलबीर जोनी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

18 वर्षीय युवक की सर्पदंश से मौत, आईटीआई का छात्र था मृतक

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर जिले की नाहन तहसील की देवनी पंचायत…

18 hours ago

15 जुलाई को राजगढ़ क्षेत्र के कई इलाकों में 9 घंटे बिजली रहेगी बंद

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़, 14 जुलाई। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (HPSEBL) ने आवश्यक…

18 hours ago

अयोध्या के बाद अब दियोटसिद्ध मंदिर में भी चढ़ावे पर सवाल, ऑडिट में सामने आई चांदी की गड़बड़ी

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर/दियोटसिद्ध। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर, दियोटसिद्ध में चढ़ावे के…

1 day ago

सिरमौर से 18 वर्षीय युवती लापता, कोचिंग के लिए निकली थी घर से

( ब्यूरो रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल से 18…

2 days ago

रेणुका जी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देसी शराब और बीयर की खेप के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), गुप्त सूचना पर की गई नाकेबंदी के दौरान…

2 days ago

हरिपुरधार की बेटियों का जलवा, शिलाई स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए हुआ चयन

हरिपुरधार ( दीपांशु शर्मा , संवाददाता ), खेल की दुनिया में हरिपुरधार की बेटियों ने…

2 days ago