मुख्य समाचार

सिरमौर : मुख्याध्यापकों की पदोन्नति सूची शीघ्र जारी करे प्रदेश सरकार- विज्ञान अध्यापक संघ जिला सिरमौर

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

पिछले कल देर सांयकाल हि०प्र० विज्ञान अध्यापक संघ जिला सिरमौर की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष राजेश दत्त की अध्यक्षता में किया गया, जिसमे जिला सिरमौर की समस्त जिला कार्यकारिणी, सभी खंडों के अध्यक्ष, महासचिव तथा कोषाध्यक्ष सम्मिलित हुए। इसके अतिरिक्त बैठक में राज्य पुरस्कार से सम्मानित विज्ञान अध्यापक निशी कांत शर्मा तथा पूर्व राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगलेश्वर गर्नेरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में विज्ञान अध्यापकों के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई तथा उनकी मुख्य मांगों को सरकार के समक्ष उठाने के लिए भी रणनीति बनाई गई। आज की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी खंड अध्यक्ष अपने अपने खंडों में कार्यरत प्रत्येक विज्ञान अध्यापक साथी से संपर्क करके उनकी समस्याओं व सुझाओं को जानने का प्रयास करेंगे तथा उनके सुझावों व समस्याओं को जिला तथा प्रदेश स्तर तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी। हि० प्र० विज्ञान अध्यापक संघ जिला इकाई सिरमौर के जिला अध्यक्ष राजेश दत्त, महा सचिव आशीष शर्मा, कोषाध्यक्ष पवन धीमान, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने संयुक्त रूप से सरकार से आग्रह किया कि मुख्याध्यापकों की पदोन्नति सूची जो काफी समय से जारी नहीं हुई है, शीघ्र जारी किया जाए ताकि जो विद्यालय बिना मुख्याध्यापकों के चल रहे हैं उनका कार्य सुचारू रूप से चल सके। साथ ही विज्ञान के विषयों में लेक्चरर (स्कूल न्यू) पद पर बहुत कम पदोन्नति होने के कारण समस्त विज्ञान अध्यापक बहुत निराश हैं तथा विज्ञान अध्यापक संघ जिला सिरमौर सरकार से मांग करती है कि भविष्य में विज्ञान विषयों में भी सम्मान जनक पदोन्नतियां की जाएं ताकि बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बनी रहे। जिला इकाई विज्ञान अध्यापकों को मिलने वाले प्रायोगिक भत्ते में बढ़ोतरी की काफी समय से लंबित मांग को शीघ्र पूरा करने तथा नए वेतनमान के अनुसार संशोधित सभी भत्तों को देने का सरकार से आग्रह करती है। जिला सिरमौर में गणित तथा विज्ञान अध्यापकों के अधिकतर पद खाली होने के कारण बच्चों का इन कठिन विषयों में बहुत नुकसान हो रहा है। अत: संघ प्रदेश सरकार से इन खाली पदों को अति शीघ्र भरने का भी अनुरोध करती है।
Himachal Darpan

Recent Posts

18 वर्षीय युवक की सर्पदंश से मौत, आईटीआई का छात्र था मृतक

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर जिले की नाहन तहसील की देवनी पंचायत…

18 hours ago

15 जुलाई को राजगढ़ क्षेत्र के कई इलाकों में 9 घंटे बिजली रहेगी बंद

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़, 14 जुलाई। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (HPSEBL) ने आवश्यक…

18 hours ago

अयोध्या के बाद अब दियोटसिद्ध मंदिर में भी चढ़ावे पर सवाल, ऑडिट में सामने आई चांदी की गड़बड़ी

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर/दियोटसिद्ध। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर, दियोटसिद्ध में चढ़ावे के…

1 day ago

सिरमौर से 18 वर्षीय युवती लापता, कोचिंग के लिए निकली थी घर से

( ब्यूरो रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल से 18…

2 days ago

रेणुका जी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देसी शराब और बीयर की खेप के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), गुप्त सूचना पर की गई नाकेबंदी के दौरान…

2 days ago

हरिपुरधार की बेटियों का जलवा, शिलाई स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए हुआ चयन

हरिपुरधार ( दीपांशु शर्मा , संवाददाता ), खेल की दुनिया में हरिपुरधार की बेटियों ने…

2 days ago