मुख्य समाचार

कुल्लू : 1 किलो 175 ग्राम चरस व 58 ग्राम कैटामाईन के साथ पुलिस ने धरे दो आरोपी

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),

जिला कुल्लू पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई लगातार जारी है। ऐसे में पुलिस नशा तस्करों को सलाखों के पीछे धकेल रही हैं। कुल्लू पुलिस के द्वारा कई चरस व हेरोइन की तस्करी करने वालों को लगातार गिरफ्तार भी किया जा रहा है। वही मणिकरण घाटी में भी पुलिस की टीम ने दो आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 175 ग्राम चरस बरामद की है। इसके अलावा दोनों आरोपियों के कब्जे से 58 ग्राम केटामाइन नशीला पदार्थ बरामद भी किया गया है। पुलिस ने नशीले पदार्थो को अपने कब्जे में ले लिया है और अब दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। कुल्लू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कुल्लू के अन्तर्गत आने वाली पुलिस चौकी मनीकर्ण में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान भड़ोगी (मनीकर्ण) में निवेद निवासी गांव व डाकघर कोटा-पल्ली तहसील बडाकंरा जिला कोईकोड़, केरला (उम्र 26 वर्ष) तथा सीजो पी अंजित निवासी गांव त्रिपालुर डाकघर व तहसील थवानूर जिला मल्लपपुरम, केरला (उम्र 29 वर्ष) के कब्जा से 1किलो 175 ग्राम चरस व 58 ग्राम कैटामाईन बरामद की गई है। वही, अब दोनो आरोपियों के विरूद्ध पुलिस थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वही, दोनो आरोपियों से यह पूछताछ भी की जा रही है कि वह कहां से यह नशीले पदार्थ लेकर आ रहे थे और आगे किसे बेचने के लिए जा रहे थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

बॉलिंग-विकेटकीपिंग विवाद बना जानलेवा: बैट से वार, 14 वर्षीय किशोर ने IGMC में तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट। जिले के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल के दौरान हुआ मामूली…

12 minutes ago

क्रिकेट खेल बना जानलेवा : मंडी के निहरी में विवाद के बाद 14 वर्षीय किशोर की मौत

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), मंडी जिला के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल…

14 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…

16 hours ago

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

24 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

2 days ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

2 days ago