मुख्य समाचार

कुल्लू : केंद्रीय स्वास्थ्य मन्त्री मनसुख मांडविया शुक्रवार को करेंगे प्रबुद्ध जनता सम्मेलन

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),  

केंद्र की मोदी सरकार के सत्ता में नौ बर्ष पूरा होने पर भाजपा संगठन द्वारा बूथसशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। संसदीय क्षेत्र स्तर पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व द्वारा विभिन्न सम्मेलन व पार्टी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कुछ सप्ताह पूर्व ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी कुल्लू के रथ मैदान में महाजनसंपर्क रैली कर के लौटे हैं। सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के लिए समर्पित मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल के प्रचार-प्रसार के लिए पार्टी की कार्य योजना के अनुरूप केंद्रीय मन्त्री व नेता अपनी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। बंजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को शाड़ाबाई में केंद्रीय स्वास्थ्य मन्त्री मनसुख मांडविया प्रबुद्ध जनता सम्मेलन की अध्यक्षता के लिए पहुँचेंगे। बंजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र शौरी ने जानकारी देते हुए कहा कि शाड़ाबाई के बिजली भवन सभागार में इस सम्मेलन का आयोजन किया जाना है जिसके लिए पूरी तैयारियाँ कर ली गई हैं। क्षेत्र के प्रबुद्ध जन व कार्यकर्ता इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए उत्साहित व आतुर हैं। इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व ज़िला भाजपा के कुछ प्रमुख पदाधिकारी भी शामिल होंगे। माननीय केन्द्रीय स्वास्थ्य मन्त्री का मार्गदर्शन निश्चित तौर पर ही कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेगा। मोदी सरकार की भविष्य को देखते हुए बनाई गईं दूरगामी व बहुआयामी नीतियों व योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने हेतू प्रत्येक कार्यकर्ता को एकजुट व दृढ़संकल्प करने की दिशा में यह कार्यक्रम अति महत्वपूर्ण हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का साझा प्रयास निश्चित तौर पर भाजपा को अगामी लोकसभा में एक बार फिर सत्तासीन बनाए रखेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

18 वर्षीय युवक की सर्पदंश से मौत, आईटीआई का छात्र था मृतक

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर जिले की नाहन तहसील की देवनी पंचायत…

19 hours ago

15 जुलाई को राजगढ़ क्षेत्र के कई इलाकों में 9 घंटे बिजली रहेगी बंद

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़, 14 जुलाई। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (HPSEBL) ने आवश्यक…

19 hours ago

अयोध्या के बाद अब दियोटसिद्ध मंदिर में भी चढ़ावे पर सवाल, ऑडिट में सामने आई चांदी की गड़बड़ी

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर/दियोटसिद्ध। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर, दियोटसिद्ध में चढ़ावे के…

1 day ago

सिरमौर से 18 वर्षीय युवती लापता, कोचिंग के लिए निकली थी घर से

( ब्यूरो रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल से 18…

2 days ago

रेणुका जी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देसी शराब और बीयर की खेप के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), गुप्त सूचना पर की गई नाकेबंदी के दौरान…

2 days ago

हरिपुरधार की बेटियों का जलवा, शिलाई स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए हुआ चयन

हरिपुरधार ( दीपांशु शर्मा , संवाददाता ), खेल की दुनिया में हरिपुरधार की बेटियों ने…

2 days ago