मुख्य समाचार

राजगढ़ : राजगढ़ में सांसद सुरेश कश्यप ने की प्रेस वार्ता, कांग्रेस पर किए ताबड़तोड़ हमले

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

2024 में मोदी जी देश के एक बार फिर से प्रधानमन्त्री बनेंगे |  सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पुरे होने पर भाजपा का महा जनसम्पर्क अभियान चला हुआ है | केंद्र सरकार की पिछले 9 वर्ष की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाया जा रहा है और जनसम्पर्क से जन समर्थन की अपील की जा रही है | मोदी जी के नेतृत्व में देश तेज गती से आगे बढ़ा है और आज हम दुनिया की सबसे बड़ी पांचवी अर्थव्यवस्था है | यह बात शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद व पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने राजगढ़ में मिडिया से मुखातिव होते हुए कही | उन्होंने कहा कि देश को लुटने वालों का एक गठबंधन बना है और सभी के सभी ठग मोदी को हटाने का प्रयास कर रहे है और उनका एक ही प्रयास है कि देश को कैसे लूटा जाये | नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने धारा 370 व 35 ए हटाने, राम मंदिर निर्माण प्रारम्भ करने, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने व कोरोनाकाल में सभी को मुफ्त वैक्सीन देने जैसे बड़े कार्य किए है | मोदी का लक्ष्य है कि आजादी के 100 वर्ष होने पर 2047 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने | उन्होंने कहा कि जनसम्पर्क अभियान से मिले समर्थन से स्पष्ट है कि देश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है | पिछले लोकसभा चुनाव भाजपा को 70 प्रतिशत वोट मिले थे और उसी इतिहास को इस बार भी दोहराया जायेगा | सांसद सुरेश कश्यप ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथो लिया और कहा कि व्यवस्था परिवर्तन की बात  करने वाली सरकार को 8 माह बीत गये लेकिन अभी भी विकास के लिए पैसा न होने का रोना रो रही है | गर्मियों के समय में सड़को में टायरिंग और पेच वर्क किया जाता था लेकिन आज गढ़े भी नहीं भरे जा रहे है | कांग्रेस सरकार बनने के पश्चात कानून व्यवस्था चरमरा गई है। चम्बा में एक युवक का कत्ल करके शव के आठ टुकड़े किए गए जो चिंता का विषय है | कांग्रेस ने दस गारंटियों का झांसा देकर लोगों को गुमराह किया। महिलाएं पन्द्रह सौ रुपए मिलने का इंतजार कर रही है। युवाओं को पांच लाख नौकरियां देने, दो रुपए किलो गोबर खरीदने, गाय का दूध अस्सी रुपए व भैंस का दूध सौ रुपए खरीदने के वादे पहली कैबिनेट में करने की बात कही गई लेकिन लोग आठ माह बीत जाने के बाद ठगा हुआ महसूस कर रहे है। सेब के रेट बागवानों द्वारा तय करने की बाते कही गई लेकिन कुछ नहीं हुआ | बजट का रोना रोने वाले सरकार के पास जनता के लिए पैसा नहीं है लेकिन कैबिनेट रेंक के साथ सीपीएस बनाये जा रहे है | इस अवसर पर पच्छाद विधायक रीना कश्यप, बलदेव भंडारी आदि भी उपस्थित रहे |

Himachal Darpan

Recent Posts

“धरनों-नारों में उलझी कांग्रेस सरकार शासन चलाने में विफल — जनता के मुद्दों से भटका रही ध्यान” : बिंदल

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा-प्रशिक्षण अभियान-2026 के अंतर्गत…

16 hours ago

जिला पुलिस शिमला की तत्परता से गुम नाबालिग लड़की सुरक्षित बरामद”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला द्वारा थाना संजौली में पंजीकृत मुकदमा…

19 hours ago

ददाहू में आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भव्य फेयरवेल समारोह

ददाहू (हेमंत चौहान , संवाददाता ), ददाहू स्थित आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल…

2 days ago

हिमाचल की राजनीति में चमका एक और युवा सितारा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के करीबी और…

2 days ago

शिमला में PIT NDPS अधिनियम के तहत नशा तस्करी के आरोपी की गिरफ्तारी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) , जिला पुलिस शिमला ने नशा तस्करी…

2 days ago

गुमशुदगी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई — व्यक्ति सुरक्षित मिला, परिजनों को सौंपा गया

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 17 फरवरी को सुबह थाना ननखड़ी में विपिन कुमार…

2 days ago