मुख्य समाचार

सिरमौर : आशीष कुमार और सतपाल मान ने की चन्द्र शेखर पर हुए हमले की कड़ी निंदा

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

दलित शोषण मुक्ति मंच जिला सिरमौर कमेटी के जिला संयोजक आशीष कुमार और जिला कमेटी सदस्य सतपाल मान ने जारी एक प्रेस ब्यान में आज सहारनपुर के देवबन्ध मे भीम आर्मी चीफ चन्दर शेखर पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। आशीष कुमार ने कहा की देश के अंदर दलित वर्ग और उनके नेताओं पर दिन प्रतिदिन हमले हो रहे। आशीष कुमार और सतपाल मान ने कहा कि आज देश के अंदर आरएसएस विचारधारा वाली ताकते इस देश के संविधान को मानने वाली ताकतों से बौखला गई है। देश के अंदर आज दलित अल्पसंख्यक वर्ग का शोषण निरंतर बढ़ रहा है। खासकर उतर प्रदेश इसका केंद्र बना है। आशीष कुमार ने कहा कि पहले भी इस तरह के हमले चन्द्रशेखर आजाद पर होते रहे है, इसको देखते हुए प्रशासन को उनकी सुरक्षा की जिम्मेवारी लेनी चाहिए। आशीष कुमार ने कहा कि आज शोषित वर्ग के पक्ष में आवाज़ उठाने वालों का यही हश्र किया जा रहा है, इन सब घटनाओं को देखते हुए लगता है कि आज देश में कानून व्यवस्था का राज धीरे धीरे खत्म होता जा रहा है। दलित शोषण मुक्ति मंच माँग करता है और दोषियों को पकड़ कर उन पर कड़ी कार्रवाई अमल में  लाई जाए।

Himachal Darpan

Recent Posts

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

19 hours ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

21 hours ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

2 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

6 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

6 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

7 days ago