राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
जिला परिषद अधिकारी एवं कर्मचारी संघ इकाई राजगढ़ ने सामूहिक अवकाश लेकर एक स्मरण प्रदर्शन का आयोजन किया। जिला परिषद अधिकारी एवं कर्मचारी संघ सिरमौर अध्यक्ष विक्रम ठाकुर ने बताया कि ये आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है, उसी प्रकार जिला सिरमौर के सभी खण्डों में और जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय नाहन में भी किया गया है। गत वर्ष 27 जून 2022 को संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की गई थी। आज एक वर्ष बीत जाने पर व नई सरकार के 6 माह का कार्यकाल हो जाने पर भी हमारी विभाग में विलय की मांग को पूर्ण नही किया है। न ही OPS में लिया गया, न ही छठा वेतन आयोग लागू किया गया। आज ये प्रदर्शन सरकार के आश्वाशन को याद दिलाने के लिए किया गया है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, हर्षवर्धन चौहान ने गत वर्ष संघ द्वारा की गई हड़ताल के दौरान हमारी विभाग में विलय की मांग को पूर्ण करने का आश्वासन दिया था। संघ राज्य सरकार से मांग को पूर्ण करने का पुनः निवेदन करता है कि हमारी मांग को अविलम्भ पूर्ण करने की कृपा करें।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…