मुख्य समाचार

राजगढ़ : सार्वजनिक शौचालय राजगढ़ में स्कूली बच्चों से शुल्क न लिया जाए – पवन तोमर

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

पुराने बस स्टैंड राजगढ़ में नगर पंचायत द्वारा संचालित सार्वजनिक शौचालय में विशेषकर विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क सेवा प्रदान की जाए। इस आश्य की मांग कोठिया जाजर पंचायत के उप प्रधान पवन तोमर ने नगर पंचायत से की है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या में बच्चे विभिन्न स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने आते हैं जिनमें से अधिकांश बच्चे गरीब होते हैं जोकि शौचालय जाने के दस रूपये अदा नहीं कर पाते हैं। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक शौचालय को नगर पंचायत द्वारा ठेके पर दिया गया है और ठेकेदार द्वारा शौचालय के इस्तेमाल करने के लिए 5 से 10 रूपये लिए जाते हैं। विशेषकर दूरदराज गांव से आने वाली छात्राएं पैसे न होने की स्थिति में शौचालय का प्रयोग नहीं कर पाती है। पवन तोमर ने नगर पंचायत से आग्रह किया है कि स्कूली बच्चों की इस समस्या को मध्यनजर रखते हुए स्कूल की वर्दी पहने हुए विद्यार्थियों से शौचालय शुल्क न लिया जाए। दूसरी ओर नगर पंचायत के सचिव अभिनव ने बताया कि कोठिया जाजर पंचायत के उप प्रधान पवन तोमर की ओर से अच्छा सुझाव आया है और इस बारे शीघ्र की कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

1 day ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

1 day ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

1 day ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

2 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago