ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),
उपमण्डल दण्डाधिकारी नाहन रजनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत आपदा से निपटने के लिए एस.डी.एम. कार्यालय नाहन में पिछले कल से एक नियन्त्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है, जो 24 घण्टे क्रियाशील रहेगा। उन्होंने बताया कि इस नियन्त्रण कक्ष का टेलीफोन नंबर 01702-222239 है। इस नियन्त्रण कक्ष में एसडीएम तथा तहसील कार्यालय नाहन के 26 कर्मचारी बारी-बारी से ड्यूटी पर तैनात रहेंगे तथा यह नियन्त्रण कक्ष उप-मण्डल दंडाधिकारी कार्यालय नाहन में कार्यरत अधीक्षक ग्रेड-II के नियन्त्रण तथा निगरानी में कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि नाहन उपमण्डल के अधीन आने वाले क्षेत्र में हुई आपदा की जानकारी लोग दूरभाष नम्बर 01702-222239 पर तुरन्त दें ताकि बचाव तथा राहत कार्य अविलम्ब आरम्भ किया जा सके।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…