मुख्य समाचार

सिरमौर : जल संरक्षण के तहत निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),  

जिला सिरमौर में वर्षा जल संरक्षण योजना के तहत निर्माण कार्यों के संबंध में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ अतिरिक्त उपायुक्त जिला सिरमौर मनेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया जल शक्ति अभियान के अंतर्गत कैच द रेन मिशन के तहत प्रमोद कुमार (आई आर एस) मुख्य नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में केंद्रीय निगरानी दल जिला सिरमौर में तीन दिवसीय 26 से 29 जून तक प्रवास पर है । इस दौरान इस दल के द्वारा विभिन्न जल संरक्षण कार्यों का निरीक्षण किया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिला में ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा 1 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत से 150 अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसमें से 96 अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस के अतिरिक्त शेष 54 अमृत सरोवरों  का निर्माण कार्य जुलाई 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके अंतर्गत नाहन विकासखण्ड में 26, पच्छाद में 61, पांवटा साहिब में 22, राजगढ़ में 19, संगडाह में 20, शिलाई में 6 तथा तिलोरधार में 5 का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पच्छाद तथा पांवटा विकास खण्ड में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना तथा मनरेगा द्वारा अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा रहा है जबकि शेष विकास खण्डों में यह कार्य मनरेगा द्वारा पूर्ण किया जा रहा है। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिला में जल शक्ति विभाग द्वारा भी जल संरक्षण योजना के तहत 2 करोड़ 8 लाख रूपये की लागत से 17 वर्षा जल संरक्षण इकाइयों का निर्माण किया जा रहा है जिसमें से 16 इकाईयों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है एक इकाई का कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त वन विभाग भी अपनी वन भूमि पर जल संरक्षण इकाईयों का निर्माण करवा रहा है। इसके उपरांत निगरानी दल द्वारा ग्राम पंचायत बनकला के गांव कून तथा ग्राम पंचायत सेन की सैर में निर्मित जल संरक्षण स्थलों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर निगरानी दल के तकनीकी अधिकारी एन. वीराबाबू, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल, अधीक्षण अभियन्ता जल शक्ति विभाग राजीव महाजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

1 day ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

1 day ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago