मुख्य समाचार

मंडी : आपदा से निपटने के लिए तैयार रहे सभी विभाग व जनप्रतिनिधि

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

आपदा के समय प्रशासनिक तैयारियों और इसके प्रबंधन को लेकर खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सभागार में बैठक का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने की। एसडीएम ने कहा कि मानसून के मौसम में अत्याधिक वर्षा होने से नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने, भूस्खलन और बादल फटने इत्यादि से जनजीवन प्रभावित होता है। ऐसी किसी भी आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से त्वरित करवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने बताया कि मानसून के मौसम में उपमंडल में आपदा से निपटने और प्रशासन तक जानकारी उपलब्ध करवाने और सहायता प्रदान करने के लिए एसडीएम कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे लोगों की सहायता और राहत के लिए खुला रहेगा। कंट्रोल रूम का नंबर 01907-266001 रहेगा। एसडीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग और नगर परिषद के अधिकारियों को उपमंडल सुंदरनगर की सभी कूहलों, नालों की सफाई समय पर करवाने के निर्देश दिए ताकि भारी वर्षा में पानी की निकासी आसानी से हो सके। स्वास्थ्य विभाग को बरसात के मौसम में फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम संबंधी दवाइयां उपलब्ध कराने, जल शक्ति विभाग को पानी के टैंकों की निरंतर सफाई, विद्युत विभाग को आपदा की स्थिति में बिजली उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों के अधिकारियों से अपने संसाधनों और मशीनरी को हर समय तैयार रखने के निर्देश दिए। बैठक में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि पंचायत स्तर पर लोगों को बाढ़ से बचाव के लिए जागरूक करें और यह निर्णय भी लिया गया कि पंचायत स्तर पर एक आपातकालीन योजना बनाई जाए और अपने संसाधनों का जायजा लेकर भंडार तैयार करके रखा जाए ताकि आपदा के समय आपातकालीन योजना और संसाधनों का सदुपयोग हो सके। बैठक में डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार, तहसीलदार वेद प्रकाश, बीडीओ विवेक चौहान, सीडीपीओ शिव सिंह वर्मा सहित जल शक्ति, लोक निर्माण, विद्युत, स्वास्थ्य, कृषि विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

1 day ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

1 day ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago