मुख्य समाचार

मंडी : सुंदरनगर में शराब ने दिखाया कमाल, 2 नाबालिगों ने नशे में धुत होकर खूब किया तमाशा

सुंदरनगर (नितेश सैनी/संवाददाता),

मंडी जिला के सुंदरनगर क्षेत्र में जन्मदिवस की पार्टी मनाना तीन नाबालिगों को काफी मंहगा पड़ गया है। शराब के नशे में सोमवार को धुत 2 नाबालिगों ने जलशक्ति विभाग के कार्यालय के बाहर खूब तमाशा किया। नशे में आपे से बाहर एक लड़की खुद को संभाल ही नहीं पा रही थी और बारिश के कीचड़ में गिरती पड़ती हर आने जाने वाले के सामने हास्य का पात्र बनी। इन युवाओं को नशे में देखकर कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बना डाला। तीनो नाबालिग महादेव क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। इनमें एक लड़की के पिता मिस्त्री का काम करते हैं। घटना के समय वहां मौजूद बीडीसी सदस्य महेश शर्मा ने तीनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया और उनके स्वजनों को भी सूचित किया। इनमें से एक लड़की ने बताया कि बीते रविवार को उसका जन्मदिवस था। सभी दोस्तों ने पार्टी करने का मन बनाया और ठेके से शराब की एक बोतल ली और एक एकांत जगह बैठकर उसे पी लिया। हालांकि उसने शराब नहीं पी। थोड़ी देर में शराब ने रंग दिखाना शुरू किया तो नशा सर चढ़कर बोलने लगा। हिलते डुलते जलशक्ति विभाग के कार्यालय के बाहर पहुंचे। लेकिन हालत सही नही थी और लड़का-लड़की कीचड़ के पानी मे गिर गए। इसी दौरान उन्हें देखकर लोगों का वहां तांता लग गया। डीएसपी दिनेश कुमार ने कहा कि बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि नाबालिग को शराब बेचना कानून के प्रावधानों के तहत जुर्म है। बच्चों ने शराब किस ठेके से ली इसको लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

1 day ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

1 day ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago