मुख्य समाचार

भरमौर : खड़ामुख कार हादसे का दूसरे दिन भी नहीं मिला कोई सुराग, एक अन्य शव बरामद

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

जन-जातीय क्षेत्र भरमौर के खड़ामुख-होली सड़क मार्ग पर हुए कार हादसे का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है | इसमें कितने व्यक्ति सवार थे इस पर भी अभी संसय बना हुआ है, चमेरा तृतीय डैम का पानी आज खाली होने पर भी ऑल्टो कार व उसमें सवार व्यक्तियों का कोई अता पता नहीं लग पाया | आज सुबह से ही एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन पर डटी रही पर शाम तक उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी | भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज व पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने भी घटनास्थल का दौरा किया व परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट भी की व प्रशासनिक टीम को जल्द से जल्द इस सर्च ऑपरेशन को पूरा करने का आग्रह किया ताकि पीड़ित परिवार को इस दुख की घड़ी में कुछ राहत मिल सके | इसके अलावा  एडीएम भरमौर नरेंद्र कुमार चौहान व प्रशासनिक टीम भी घटनास्थल पर डटी रही | स्थानीय लोगों ने चमेरा प्रबंधन पर डैम को कवर न करने का भी आरोप लगाया | उनके अनुसार खड़ामुख डैम साईट पर ही कितने सड़क हादसे हो चुके हैं व कितने लोगों की जान जा चुकी है फिर भी चमेरा प्रबंधन अपनी कुंभकर्णी नींद से नहीं जागा है | अगर डैम के एरिया को एंगल जाला लगाकर कवर किया होता तो आज कितने परिवारों के चिराग नहीं बुझ पाते | दूसरी तरफ थाना प्रभारी भरमौर हरनाम सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि चमेरा तृतीय डैम का पानी छोड़े जाने के बाद एक लापता व्यक्ति तिलक राज पुत्र थुनिया राम गांव लाहल पंचायत खणी उम्र 35 वर्ष का शव त्रिलोचन महादेव मंदिर तट के समीप बरामद हुआ है जो कि 18 जून से लापता चल रहा था व उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी | भरमौर पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर व भरमौर हस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है | एडीएम भरमौर नरेंद्र कुमार चौहान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एनडीआरएफ टीम व भरमौर प्रशासनिक टीम भी इस सर्च ऑपरेशन पर पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है जिसके लिए वो खुद भी स्पोर्ट पर जाकर देख रहें उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इस सर्च ऑपरेशन को पूरा कर लिया जायेगा |

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

1 day ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

1 day ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago