मुख्य समाचार

मंडी : होमगार्ड जवान और आंगनबाड़ी शिक्षिका का बेटा वायु सेना में बना फ्लाइंग ऑफिसर

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

होमगार्ड जवान और आंगनबाड़ी शिक्षिका का बेटा अब भारतीय वायु सेना के प्रशासनिक कार्यों की कमान संभालेगा। मंडी जिला के कोटली निवासी एनसीसी एयर विंग कैडेट अजय कुमार का चयन भारतीय वायु सेना में बतौर फ्लाइंग ऑफिसर हुआ है। अजय ने भारतीय वायु सेना के सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की परीक्षा में ऑल इंडिया मेरिट में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। जुलाई महीने से अजय एयर फोर्स अकादमी हैदराबाद से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। अजय ने कोटली से बाहरवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद वल्लभ महाविद्यायल मंडी से बीएसई की पढ़ाई की। इसी दौरान उन्होंने एनसीसी के एयर विंग को ज्वाईन किया। वर्ष 2022 में गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली व प्रधानमंत्री रैली करिअप्पा ग्राउंड दिल्ली में पंजाब,  हरियाणा, हिमाचल व चंडीगढ़ के एनसीसी निदेशालय का प्रतिनिधित्व किया। इसके बाद वायु सेना की परीक्षा की तैयारी की और देश भर में पांचवा स्थान हासिल किया। अजय कुमार ने बताया कि उनके दादा सेना से रिटायर हुए हैं। पिता संजय कुमार होमगार्ड के जवान हैं जबकि माता सरिता देवी आंगनबाड़ी शिक्षिका हैं।

इस मुकाम तक पहुंचने में परिवार और एनसीसी के शिक्षकों का बहुत ज्यादा योगदान रहा है। एनसीसी वायु सेना विंग में एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर फ्लाइंग ऑफिसर डॉ  चमन ने कहा कि अजय एक मेधावी छात्र व एनसीसी एयर विंग मंडी के बेस्ट कैडेटों में शामिल रहा है‌। अजय ने एनसीसी एयर विंग का सी-सर्टिफिकेट ए-ग्रेड से उत्तीर्ण किया है। अजय ने एनसीसी एयर विंग ट्रेनिंग के दौरान  पंजाब के पटियाला में माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट को उड़ाने का प्रशिक्षण  प्राप्त कर चुके है। उन्होंने बताया कि बीते चार वर्षों में महाविद्यालय के एयर विंग से चार मेधावियों का चयन बतौर फ्लाइंग ऑफिसर हो चुका है। हिमाचल प्रदेश एयर स्क्वाड्रन एनसीसी कुल्लू के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन एस.के. शर्मा, वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी की प्राचार्या सुरीना शर्मा, फ्लाइंग ऑफिसर निश्चल शर्मा, मेजर डॉ चेतन सिंह, जूनियर वारंट ऑफिसर जितेंद्र यादव, डॉ कविता (सीटीओ) आर्मी गर्ल्स विंग मंडी ने कैडेट वारंट ऑफिसर अजय कुमार को भारतीय वायु सेना में बतौर अधिकारी चयनित होने पर शुभकामनाएं दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

1 day ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

1 day ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago