मुख्य समाचार

राजगढ़ : नेहरबाग के पास सड़क कार्य को तुरंत किया जाए आरम्भ – जी आर मुसाफिर

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जी आर मुसाफिर, पूर्व पच्छाद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बेली राम शर्मा, परीक्षा चौहान, इंदिरा कश्यप, सुंदर सिंह ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, विवेक शर्मा, दिनेश आर्य, रामलाल, श्रवण, सचिन मेहता, आशा प्रकाश, सुनील शर्मा थुनू, वीरेंद्र शास्त्री, अजय मितल, कप्तान ठाकुर आदि जय आजाद जय पच्छाद नेताओं ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से राजगढ़ खैरी सड़क पर नेहरबाग के पास उस स्थान पर बजट का प्रवधान कर तुरंत कार्य आरम्भ करने की मांग की है, जहाँ  बड़ी बस दुर्घटना होने से टल गयी | जी आर मुसाफिर ने कहा कि नेहरबाग के पास मलबा गिरे लगभग 9 माह बीत चुके है और इस दौरान कई कई दिनों के लिए सड़क अवरुद्ध रह चुकी है लेकिन विभाग ने इस सड़क को राम भरोसे छोड़ रखा है | शनिवार को यहाँ एक बस हादसा होते होते रह गया जब पंजाब रोडवेज की बस मलवे में अटक गयी |  उन्होंने कहा कि इस सड़क पर रोजाना सेंकडो वाहनों की आवाजही रहती है और इस स्थान पर प्राथमिकता के आधार पर डंगे लगाकर इसे सुरक्षित किया जाना चाहिए था | मुसाफिर ने कहा कि बरसात आरम्भ हो चुकी है और एक बड़ी दुर्घटना होते होते रह गयी | उन्होंने कहा कि इस विषय में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से बात की गयी है  | जी आर मुसाफिर व जय आजाद जय पच्छाद के सभी कार्यकर्ताओ ने प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह से इस स्थान पर कार्य आरम्भ कराने के आदेश जारी करनी की मांग की है ताकि यहाँ सम्भावित दुर्घटना को रोका जा सके |

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

1 day ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

1 day ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago