मुख्य समाचार

राजगढ़ : गढोल पीड़ग विद्यालय में नशीली दवाओं के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ किया गया जागरूक

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गढोल पीड़ग में नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतराष्ट्रीय दिवस धूमधाम से मनाया गया | कार्यक्रम की नाडल अधिकारी कु० प्रियंका हितेषी ने बताया कि सामजिक न्याय एंव अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के आदेशानुसार 19 से 26 जून तक एक पखवाड़े का आयोजन किया गया | सर्वप्रथम प्रभात फेरी का आयोजन किया गया और प्लस टू की छात्रा दिव्यांशी द्वारा नशे के खिलाफ नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ सभी विद्यार्थियों और अध्यापको को शपथ दिलाई गयी | इस दौरान भाषण, चित्रकला व नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया | भाषण प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में प्लस टू की दिव्यांशी ने प्रथम, प्लस टू की निहारिका ने द्वितीय तथा नवीं कक्षा की यतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया | कनिष्ठ वर्ग में सातवी कक्षा की इशिका व अनामिका प्रथम व द्वितीय तथा छठी कक्षा की आरुषी तृतीय स्थान पर रहे | चित्रकला व नारा लेखन में वरिष्ठ वर्ग में सलोनी, कृष व दिवयांशी तथा कनिष्ठ वर्ग में साहिल, अनमोल व आदित्य ठाकुर कर्मशा: पहले, दुसरे व तीसरे स्थान पर रहे | विद्यार्थियों द्वारा गाँव में जाकर भांग के पौधों को भी नष्ट किया गया |  

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

1 day ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

1 day ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago