मुख्य समाचार

राजगढ़ : अकाल अकादमी बडू साहिब के कैम्पस में ड्रग्ज़ के दुरुपयोग पर कार्यक्रम आयोजित

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

अकाल अकादमी बडू साहिब ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्ज़ के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर कैम्पस में एक प्रभावशाली कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में दो महत्वपूर्ण गतिविधियाँ शामिल थीं। पहले, 200 छात्रों ने मिलकर ह्यूमन-चेन बनाया, जिसमें वे अपनी संगठित ताकत को मादक पदार्थ नशा के खिलाफ लड़ाई में एकत्र हुए। नशा-मुक्त जीवन जीने की प्रतिबद्धता और नशा विरोधी जीवन जीने की अटूट जज़्बे  से बंधी ह्यूमन-चेन एक सशक्त समर्थन के साथ बनायीं गई। ह्यूमन-चेन के अलावा, 300 से अधिक प्रतिभागियों, छात्रों, स्टाफ और अध्यापको ने एक बड़े कैनवास पर अपने रंगीन हाथों के छाप छोड़े। यह रचनात्मक प्रयास से सभी ने नशा मुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा ली और हाथों के छाप उनके दृढ़ समर्थन का प्रतीक बने 20 फीट लंबाई और 7 फीट ऊचाई के कैनवस पर सभी ने अपने रंगीन हाथों की छाप छोड़ी। कलगीधर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. दविंदर सिंह ने ड्रग्ज़ के खिलाफ समुदाय की एकता की सराहना की और कहा, “हम सब मिलकर नशा मुक्त समाज बना सकते हैं।” ट्रस्ट युवाओं के लिए जागरूकता बढ़ाने और मादक पदार्थों से मुक्त भविष्य बनाने के लिए समर्पित रहता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

1 day ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

1 day ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago