राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जी आर मुसाफिर, पूर्व पच्छाद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बेली राम शर्मा, परीक्षा चौहान, इंदिरा कश्यप, सुंदर सिंह ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, विवेक शर्मा, दिनेश आर्य, रामलाल, श्रवण, सचिन मेहता, आशा प्रकाश, सुनील शर्मा थुनू, वीरेंद्र शास्त्री, अजय मितल, कप्तान ठाकुर आदि जय आजाद जय पच्छाद नेताओं ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से राजगढ़ खैरी सड़क पर नेहरबाग के पास उस स्थान पर बजट का प्रवधान कर तुरंत कार्य आरम्भ करने की मांग की है, जहाँ बड़ी बस दुर्घटना होने से टल गयी | जी आर मुसाफिर ने कहा कि नेहरबाग के पास मलबा गिरे लगभग 9 माह बीत चुके है और इस दौरान कई कई दिनों के लिए सड़क अवरुद्ध रह चुकी है लेकिन विभाग ने इस सड़क को राम भरोसे छोड़ रखा है | शनिवार को यहाँ एक बस हादसा होते होते रह गया जब पंजाब रोडवेज की बस मलवे में अटक गयी | उन्होंने कहा कि इस सड़क पर रोजाना सेंकडो वाहनों की आवाजही रहती है और इस स्थान पर प्राथमिकता के आधार पर डंगे लगाकर इसे सुरक्षित किया जाना चाहिए था | मुसाफिर ने कहा कि बरसात आरम्भ हो चुकी है और एक बड़ी दुर्घटना होते होते रह गयी | उन्होंने कहा कि इस विषय में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से बात की गयी है | जी आर मुसाफिर व जय आजाद जय पच्छाद के सभी कार्यकर्ताओ ने प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह से इस स्थान पर कार्य आरम्भ कराने के आदेश जारी करनी की मांग की है ताकि यहाँ सम्भावित दुर्घटना को रोका जा सके |
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर के पुलिस थाना पांवटा साहिब क्षेत्र में पुलिस…
कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ),सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की दराट से गला काटकर…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ), नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु शिमला…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला जिला में 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), चंडीगढ़ में पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल…