Categories: Uncategorized

पांवटा साहिब में प्रतिबंधित कफ सिरप की 14 शीशियों के साथ एक गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),

जिला सिरमौर के पुलिस थाना पांवटा साहिब क्षेत्र में पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। STF टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया हैपुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नाहन में तैनात STF टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर भाटावाली क्षेत्र में मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त है और भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बेचने के लिए ला रहा है।सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बताए गए स्थान पर नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी के दौरान आरोपी  के कब्जे से 14 शीशियां “CODECTUSS TR COUGH SYRUP” बरामद की गईं। आरोपी की पहचान अनिश पुत्र मोहम्मद सलीम, निवासी वार्ड नंबर-10, देवी नगर, पांवटा साहिब के रूप में हुई है। 
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पांवटा साहिब में धारा 21, 61, 85 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी इस अवैध धंधे में किन-किन लोगों के संपर्क में था।

Himachal Darpan

Recent Posts

चौपाल में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी फॉर्च्यूनर, एक बच्ची की मौत, 7 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट। चौपाल: शिमला जिले के चौपाल में देवत सड़क के समीप शुक्रवार शाम करीब…

12 minutes ago

हिमाचल में बारिश का दौर जारी, 117 सड़कें बंद; दो जिलों में येलो अलर्ट

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य…

22 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग से यौन अपराध का आरोप, 25 वर्षीय युवक हिरासत में

आशा डोगरा कुल्लू । कुल्लू। महिला पुलिस थाना कुल्लू में 14 वर्षीय नाबालिग बालिका से…

1 day ago

दो बेटियों की माताओं को आंगनवाड़ी भर्ती में मिलेंगे 2 अतिरिक्त अंक, हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आंगनबाड़ी भर्ती में दो बेटियों वाली महिलाओं के…

4 days ago

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

6 days ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

7 days ago