Categories: Uncategorized

सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: एक हफ्ते में 10 चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ),

जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बीते एक सप्ताह में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “जीरो टॉलरेंस” अभियान के तहत सप्लाई और डिमांड—दोनों स्तरों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 6 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 10 चिट्टा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से 38.63 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और 3.25 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद की है। यह कार्रवाई जिला के विभिन्न क्षेत्रों जैसे धर्मपुर, परवाणू और दाड़लाघाट में की गई।

धर्मपुर में एक युवक से 6.65 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जबकि परवाणू में अलग-अलग मामलों में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें एक मामले में आल्टो कार सवार तीन युवकों से 9.52 ग्राम चिट्टा, वहीं दूसरे मामले में एक युवक से 7.18 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इसके अलावा, एक बड़ी कार्रवाई में हरियाणा के दो तस्करों को ब्रेजा कार सहित पकड़ा गया, जिनके पास से 11.45 ग्राम हेरोइन और 3.56 ग्राम मेथामफेटामाइन मिली।

दाड़लाघाट क्षेत्र में भी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए ट्राला चालक-परिचालक सहित तीन लोगों को पकड़कर 1.26 ग्राम और 2.57 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

पुलिस ने सभी मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है और उनसे गहन पूछताछ जारी है। साथ ही, उनके आपराधिक रिकॉर्ड और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

सोलन पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

चौपाल में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी फॉर्च्यूनर, एक बच्ची की मौत, 7 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट। चौपाल: शिमला जिले के चौपाल में देवत सड़क के समीप शुक्रवार शाम करीब…

3 hours ago

हिमाचल में बारिश का दौर जारी, 117 सड़कें बंद; दो जिलों में येलो अलर्ट

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य…

1 day ago

14 वर्षीय नाबालिग से यौन अपराध का आरोप, 25 वर्षीय युवक हिरासत में

आशा डोगरा कुल्लू । कुल्लू। महिला पुलिस थाना कुल्लू में 14 वर्षीय नाबालिग बालिका से…

1 day ago

दो बेटियों की माताओं को आंगनवाड़ी भर्ती में मिलेंगे 2 अतिरिक्त अंक, हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आंगनबाड़ी भर्ती में दो बेटियों वाली महिलाओं के…

4 days ago

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

6 days ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

7 days ago