मुख्य समाचार

मंडी : हिमाचल में मानसून ने दी दस्तक, लोगों के घरों में घुसा पानी और मलबा

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश में मानसून के दस्तक देते ही मंडी जिला में देर रात से शुरू हुई बारिश ने अपना खूब कहर मचाया है। जहां जिला में सभी नदी नाले उफान पर हैं तो वहीं दूसरी ओर उपमंडल सुंदरनगर में किरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान बरती गई लापरवाही का खमियाजा भी बारिश के कारण लोगों को भुगतना पड़ा है। रविवार सुबह जब लोगों ने हालात देखे तो चारों ओर सिर्फ पानी ही पानी दिख रहा था। ग्राम पंचायत कलोहड़ के काटली गांव में फोरलेन के किनारे पर पानी की उचित व्यवस्था न होने के चलते बारिश का पानी लोगों के खेतों व घरों में घुस गया, जिस कारण लोगों को काफ़ी नुकसान हुआ है इसके साथ ही संपर्क मार्गो को भी भारी नुक्सान हुआ है। बारिश के बाद लोग खेतों व दुकानों से मलबे को हटाने में जुटे रहे और फोरलेन निर्माण कंपनी के साथ एनएचएआई को भी कोसते रहे। स्थानीय निवासी देवी राम सैनी, चंदू लाल सैनी, रामलाल, नरेश महंत, भवन महंत, अमरा सैनी, जमना देवी, संजय सैनी, नीटू सैनी ने बताया कि फोरलेन निर्माण कार्य के चलते पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण उनकी खून-पसीने की कमाई पर पानी फिर गया है। मामले को लेकर उन्होंने प्रशासन और एनएचएआई से मांग उठाई है कि बारिश के कारण हुए नुक्सान की भरपाई कर भविष्य में पानी की उचित व्यवस्था के लिए ठोस कदम उठाएं ताकि फिर लोगों को नुक्सान व परेशनियां का सामना ना करना पड़ा। वार्ड सदस्य निर्मला शर्मा व पंचायत समिति सदस्य महेश शर्मा ने बताया कि फोरलेन की लापरवाही के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि देर रात हुई बारिश का पूरा पानी लोगों के घरों व खेतों में घुस गया है जिस कारण लोगों को नुकसान हुआ है उन्होंने एनएचआई और प्रशासन से आग्रह किया है कि लोगों के नुकसान की भरपाई की जाए। नहीं तो जल्द ही क्षेत्र के ग्रामीण सड़कों पर उतर कर फोरलेन निर्माण कंपनीयों के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago