कुल्लू (ब्यूरो रिपोर्ट),
हिमाचल राज्य के मुख्य संसदीय सचिव, माननीय सुंदर सिंह ठाकुर ने पिछले कल एनएचपीसी पार्बती जलविद्युत परियोजना चरण–II, नगवाईं का दौरा किया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख निर्मल सिंह ने सुंदर सिंह ठाकुर के अगमान पर प्लांटर देकर स्वागत किया तथा शाल व कुल्लवी टोपी पहनाकर सम्मानित किया। तत्पश्चात परियोजना प्रमुख ने सुंदर सिंह ठाकुर को पार्बती परियोजना चरण-II पर चल रहे कार्यो के बारे में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन द्वारा विस्तार से बताया तथा आ रही कठिनाइयों के बारे में अवगत करवाया। उन्होने परियोजना द्वारा सीएसआर से संबन्धित किए जा रहे कार्यों के बारे में चर्चा की । पूरी जानकारी लेने के बाद ठाकुर ने वरिष्ठ अधिकारियों को परियोजना को शीघ्रता से पूरा करने हेतु कहा। इस अवसर पर रणजीत सिंह, महाप्रबंधक (यांत्रिक) तथा परियोजना के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से गांधी परिवार को लेकर सोशल…
ब्यूरो रिपोर्ट सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ…
ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
(ब्यूरो रिपोर्ट ), युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार…
( ब्यूरो रिपोर्ट ) चम्बा जिले की ग्राम पंचायत साच के पधर गांव में एक…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 12 नवम्बर। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा…