मुख्य समाचार

रामपुर : तीन जुलाई को होगी मां श्राईकोटी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, 29 जून से शुरू होगा आयोजन

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),  

रामपुर उपमंडल की 12/20 क्षेत्र की प्रसिद्ध मां श्राईकोटी माता मंदिर का सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण होने के उपरांत नव निर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 3 जुलाई को होगी। तय कार्यक्रम के मुताबिक इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के चार आराध्य देवता शिरकत करेंगे। 29 जून से शुरू होने वाले इस पांच  कार्यक्रम के दौरान पांच दिन का चंडी पाठ होगा, जिसके बाद तीन जुलाई को शिखाफेर और पूर्णाहुति के साथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत रूप से संपन्न होगी। वही लम्बे अरसे से मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार कर रहे स्थानीय व आसपास के क्षेत्रों से आने वाले हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। बताते चले कि समुद्रतल से करीब 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित मां श्राईकोटी माता मंदिर का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण करीब दो क्रोडब्कि लागत से पूरा किया गया है। ये कार्य वर्ष 2016-17 में शुरू हुआ और करीब सात वर्षों की मेहनत के बाद अब पूरा हो गया है। पहाड़ी शैली में बने इस मंदिर के निर्माण में लकड़ी और पत्थर का इस्तेमाल किया गया है। न्यास से मिली जानकारी के मुताबिक नव निर्मित मंदिर की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा तीन जुलाई को होगी। जिसमें देवता बसाहरू, गसोह काजल, मझेवली और छिज्जा कालेश्वर देवठी विशेष रूप से शामिल होंगे, इनमें से दो देवता 28 जून को श्राईकोटी पहुंचेगे। 29 जून से मंदिर में ब्राह्मणों द्वारा पांच दिवसीय चंडी पाठ शुरू किया जाएगा, जो तीन जुलाई तक चलेगा। इस दौरान यहाँ पहुंचने वाले हजारों भक्तों के लिए दो व तीन जुलाई को विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा किया जाएगा। उधर, मां भीमाकाली मंदिर न्यास के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने बताया कि तीन जुलाई को होने वाली मां श्राईकोटी माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों से चल रही है। इससे पूर्व मंदिर में 29 जून से चंडी पाठ का आयोजन होगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से इस धार्मिक अनुष्ठान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

1 day ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago